वायरल न्यूज़

Video: निर्दयी शेरनी से बचने के लिए बबून ने लगा दी पूरी ताकत, अंत में जो हुआ देखकर आ जाएगा तरस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 3, 2023, 10:05 AM IST

Shocking Video: बबून शरारत करते-करते शेरनियों के झुंड के बीच पहुंच जाता है। यह उसके जिंदगी की आखिरी शरारत साबित होती है। आप देख सकते हैं कि शेरनियां एक बबून को घेर लेती हैं। वहीं अपनी जान बचाने के लिए बबून एक पेड़ की शाखा पर चढ़ जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
  • बबून का शिकार करती हैं शेरनियां
  • जान बचाने के लिए पूरी जतन लगाता है बबून

Shocking Video: जंगल का राजा शेर इतना खूंखार होता है कि अपने शिकार को वह चीर-फाड़ कर रख देता है। वहीं शेरनी भी किसी से कम नहीं होती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बेरहम शेरनी जिस तरह बबून का शिकार करती है। उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बबून शरारत करते-करते शेरनियों के झुंड के बीच पहुंच जाता है। यह उसके जिंदगी की आखिरी शरारत साबित होती है।

वीडियो देखकर आ जाएगा तरस

वीडियो में देख सकते हैं कि बबून अपने जान की भीख मांगता रहता है, लेकिन शेरनियां बिल्कुल भी रहम नहीं दिखाती हैं। वह बहुत ही भयावह तरीके से बबून का शिकार करती हैं। शेरनी की निर्दयता देखकर आपकी रूह कांंप जाएगी। आप देख सकते हैं कि शेरनियां एक बबून को घेर लेती हैं। वहीं अपनी जान बचाने के लिए बबून एक पेड़ की शाखा पर चढ़ जाता है। हालांकि, इसके बाद भी बबून की जान बच नहीं पाती है। आखिरकार निर्दयी शेरनियां उसे चीरकर खा जाती हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article