वायरल न्यूज़

Valentine Day: युवक के सिर चढ़ी आशिकी! छात्रा को रोककर जबरन देने लगा चॉकलेट, तभी आई पुलिस और..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 13, 2023, 02:01 PM IST

Ajab Gajab News: पहली बार जब युवक ने चॉकलेट देने की कोशिश की तो लड़की ने चॉकलेट लेने से साफ मना कर दिया। इसके बाद भी युवक बार-बार उसे चॉकलेट देने की कोशिश करता रहा। हर बार लड़की ने चॉकलेट लेने से मना ही किया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • जबरन चॉकलेट दे रहा था युवक
  • लड़की ने मचा दिया शोर
  • पुलिस ने युवक को भेजा जेल

Ajab Gajab News: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और युवाओं पर इसका बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रेमी-प्रेमिका के लिए तो यह वीक प्यार के मौसम की तरह है। अपने लवर को वह खूबसूरत गिफ्ट देखकर प्यार का इजहार करते हैं। दूसरी तरफ कई युवक ऐसे भी हैं, जो इसकी आड़ में छेड़खानी जैसे अपराधों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मेरठ में एक युवक ने एक छात्रा को रोककर जबरन चॉकलेट देने की कोशिश की। इसके बाद जो हुआ, वह युवक को जिंदगी भर याद रहेगा।

पुलिस ने उतार दिया आशिकी का भूत

खबर के अनुसार, मेरठ के किसी स्कूल में एक छात्रा कक्षा 10वीं में पढती है। वह हर रोज की तरह 9 फरवरी को भी अपने घर से स्कूल जा रही थी। 9 फरवरी को ही चॉकलेट डे होता है। स्कूल के रास्ते में एक मनचले ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती चॉकलेट देने की कोशिश करने लगा। यह युवक उस लड़की के ही गांव का रहने वाला था। पहली बार जब युवक ने चॉकलेट देने की कोशिश की तो लड़की ने चॉकलेट लेने से साफ मना कर दिया। इसके बाद भी युवक बार-बार उसे चॉकलेट देने की कोशिश करता रहा। हर बार लड़की ने चॉकलेट लेने से मना ही किया।

युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बताया जाता है कि जब लड़की बार-बार युवक से चॉकलेट लेने से मना कर रही थी तो युवक ने उसका कपड़ा पकड़कर खींच दिया। इससे लड़की की जैकेट की पॉकेट फट गई। इसके बाद लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे युवक अपनी बाइक वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। फिर पुलिस आई और युवक की बाइक कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article