Viral Video in Hindi: आज के समय में ईमानदारी और मासूमियत कम ही देखने को मिलती है। चालाकी से भरी इस दुनिया में यदि आपसे कोई मासूम इंसान टकरा जाए तो ये बहुत बड़ी बात है। हाल ही में एक ही घटना देखने को मिली है, जिसका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपनी तीन बकरियों को लेकर ट्रेन में चढ़ी थी। इस पर जब टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो महिला ने टिकट दिखाई। फिर मजे लेते हुए टीटीई ने महिला से उसकी बकरियों की भी टिकट मांग ली।
आईएएस अवनीश ने भी शेयर की वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला द्वारा दिए गए जवाब को सुनकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, जब महिला से टीटीई ने बकरियों की टिकट मांगी तो उसने कहा - इसमें इनका भी टिकट है। टिकट की पर्ची दोबारा देखने पर टीटीई ने देखा, उसमें बकरियों समेत तीन जन का टिकट था। टीटीई ने टिकट देख कहा कि इसमें तो बकरियों की भी टिकट बना है, तो महिला ने मासूमियत के भरी अपनी मुस्कान दिखाते हुए जवाब में हामी भर दी। टीटीई ने इस मासूम महिला की वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।
यूजर्स ने दी वीडियो पर प्रतिक्रिया
देखते ही देखते वीडियो इतना वायरल हो गई कि आईएएस अवनीश सरन भी इस वीडियो को शेयर करने से नहीं रोक पाए। अब इस पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि गरीब लोग अमीर लोगों से कहीं ज्यादा ईमानदार होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे ईमानदार लोगों की वजह से ही भारत प्रगति कर रहा है और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस वीडियो पर अब तक सवा चार लाख से अधिक व्यूज आ चुका है और काफी लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं।
