वायरल न्यूज़

ओ तेरी.. ये क्या! इतना महंगा चप्पल, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश, यूजर्स बोले - इंडिया में टॉयलेट के लिए होता है इस्तेमाल

इंस्टाग्राम पर सऊदी अरब से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चप्पल मिल रहा है, जिसे आप आमतौर पर स्लीपर के नाम से जानते हैं। इस चप्पल की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

1 लाख रुपये का चप्पल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सऊदी अरब में मिल रहा एक लाख का चप्पल
  • चप्पल देख उड़ जाएंगे होश
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Trendy Sandals Sell For 4500 Riyals: चप्पल रोजमर्रा की उन वस्तुओं में से एक है, जिसका इस्तेमाल हर रोज किया जाता है। इसके बिना एक पग भी चल पाना बहुत मुश्किल है। दुकानों पर ये 100-150 रुपये में मिल जाते हैं। लेकिन अगर आपको इसी चप्पल के एक लाख रुपये चुकाने हो तो आप क्या कहेंगे? सुनकर मजाक सा लगता है लेकिन दुनिया के एक कोने में इस चप्पल के एक लाख रुपये दाम वाले वीडियो सामने आए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में चप्पल (या हवाई चप्पल या लखानी चप्पल) का एक वीडियो सामने आया है, जो सऊदी अरब से है। इस वीडियो में इस स्लीपर की कीमत 4500 रियाल दिखाई गई है। ऐसे में अगर भारतीय करेंसी में देखा जाए तो ये करीब 1 लाख 2 सौ 65 रुपये के आसपास आएंगे। यानी एक हवाई चप्पल की कीमत एक लाख रुपये। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो देखकर दंग रह जा रहा है।

1 लाख रुपये का चप्पल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस चप्पल को भारत के लोग टॉयलेट पहनकर जाते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भारत के वॉशरूम में आप इसे आसानी से पा सकते हैं। बता दें, इस वीडियो को 'kuwaitinside' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 34 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article