वायरल न्यूज़

Video: स्कूटर की बना दी टॉयलेट सीट, जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा कारनामा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 11, 2024, 07:54 AM IST

Trending Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स ने स्कूटर का ऐसा इस्तेमाल किया कि शायद ही कोई सोच पाएगा। शख्स ने स्कूटर की टॉयलेट सीट बना दी।

Image

शख्स ने स्कूटर की बना दी टॉयलेट सीट। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया गजब का आविष्कार
  • स्कूटर की बना दी टॉयलेट सीट
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Trending Video Today: सोशल मीडिया की अजीबोगरीब दुनिया में हमें कुछ ना कुछ चौंकाता ही रहता है। देखकर यकीन नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही पहले देखा होगा। मगर इसके साथ ही हंसी भी बहुत आती है। दरअसल एक शख्स ने टॉयलेट सीट के साथ ऐसा कारनामा किया कि देखकर चौंकेंगे भी और हंसी भी बहुत आएगी। शख्स से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

स्कूटर को बना दिया टॉयलेट सीट

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स ने टॉयलेट यूज करने के लिए जैसे ही दरवाजा खोला, चौंकानेा वाला नजार दिखाई दिया। दरअसल इसमें साधारण टॉयलेट सीट की जगह अंदर एक स्कूटर खड़ा नजर आता है। देखकर लगता है कि शख्स कहीं गलत जगह आ गया। मगर ध्यान से देखेंगे तो शख्स ने स्कूटर का इस्तेमाल कर इसे टॉयलेट सीट में बदल दिया।

शख्स ने इसकी पिछली सीट, पहिया और इंजन निकालकर इसमें टॉयलेट सीट फिट कर दी। अब जब कोई इसे यूज करने लिए आता है तो मानो वो स्कूटर चला रहा है। शख्स खुद इसपर बैठकर दिखाता है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया किसी के भी चौंकाने के लिए काफी है। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है।

यहां देखिए वीडियो

स्कूटर को टॉयलेट सीट बनाने वाले शख्स का ऐसा कारनामा देखकर नेटिजन्स भी हैरान हैं। लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि वीडियो लोगों को भी खासा पसंद आया है। ये अभी तक करीब तीस हजार लाइक भी बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर earth.brains नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article