AIIMS के ICU में भर्ती थी महिला, अचानक उठकर बैठी और सिगरेट पीने लगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 13, 2024, 01:00 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि आईसीयू में भर्ती महिला आराम से बेड पर सिगरेट पी रही है। उसे सिगरेट पीता हुआ देखकर किसी ने नजारा कैमरे में कैद कर लिया।

Viral Video: जब हम बीमार पड़ते हैं तो इलाज के लिए हॉस्पिटल में जाते हैं। यहां डॉक्टर हमें देखता है और दवाई देता है। मगर जब किसी की हालत ज्यादा खराब होती है तो उसे भर्ती कर लिया जाता है। हॉस्पिटल में ही उसका इलाज किया जाता है। मरीज की विशेष देखभाल के लिए उसे आईसीयू यानी इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा जाता है। आईसीयू डॉक्टर की विशेष निगरानी में रहता है। यहां साफ-सफाई के साथ हर चीज का ध्यान रखा जाता है। मगर जब बताया जाए कि उसी आईसीयू में एक महिला को सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद किया गया है। यकीन नहीं करेंगे कि अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है।

Viral Video

दावा है कि महिला आईसीयू में सिगरेट पीती हुई नजर आई है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

एम्स के आईसीयू में सिगरेट पीती दिखी महिला

दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो पटना एम्स के आईसीयू का है। इसमें बेड पर मरीज नजर आते हैं। इसमें देखेंगे कि बेड पर एक महिला मरीज मौजूद है। कहा जा रहा है कि आईसीयू में बेड पर बैठी महिला अचानक उठकर बैठी और चुपके से सिगरेट पीने लगी। किसी पर उसकी नजर नहीं पड़ती है। मगर एकाएक एक शख्स की महिला पर नजर पड़ी और चौंक गया। उसने तुरंत कैमरा ऑन किया और वीडियो बनाने लगा। इसमें शख्स कहता है कि डॉक्टर को बुलाकर लाओ। मजेदार है कि लोगों के देखने के बाद भी महिला आराम से सिगरेट पीती है और जरा भी नहीं डरती हैं। हालांकि बाद में वो सिगेरट फेंक देती हैं।

End of Feed