वायरल न्यूज़

देखती रह गई मौत, जिंदगी बचा ले गया फरिश्ता, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 28, 2024, 07:32 AM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि एक शख्स फरिश्ते की तरह आया और एक बच्चे की जिदंगी बचाकर चला गया। फ्रेम ये नजारा बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

जिंदगी बचाने वाला वीडियो। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फरिश्ता बनकर आया बच्चा
  • बच्चे की जिंदगी बचाकर चला गया
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video: कभी-कभी हमारी नजरों के सामने कुछ ऐसा होता है देखकर भी यकीन नहीं होता है। यकीन नहीं होता है कि सचमुच ऐसा भी हो सकता है। सोशल मीडिया की दुनिया में एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो देखकर सिर्फ एक बात मुंह से निकलती है कि 'देखती रह गई मौत और जिंदा बचा ले गया फरिश्ता।' यकीन नहीं करेंगे मगर कैमरे में अभी एक ऐसा ही अद्भुत नजारा कैद हुआ है। इसमें देखेंगे व्यस्त सड़क पर वाहन फर्राटा भरते हुए गुजर रहे हैं। मगर तभी एक बाइक सवार शख्स अपनी रफ्तार धीमी करता है और एक इमारत के करीब देखता है।

ऐसे बचाई बच्चे की जान

फ्रेम में आगे देखेंगे कि शख्स अगले ही सेकंड बाइक से उतरकर तेजी से इमारत के करीब पहुंचा। वो अभी भी इमारत की चोटी की तरफ देखता है। मालूम होता है कि किसी बच्चे की जिंदगी खतरे में है। बच्चा नीचे की तरफ गिरता चला आ रहा है। मगर इससे पहले कोई अनहोनी होती शख्स फरिश्ते की तरह दौड़कर ठीक इमारत के नीचे पहुंचा और बच्चे को पकड़ लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर बहुत खुशी मिलती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए

जिंदगी बचाने वाला ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसीलिए कहते हैं कि अगर किस्मत में लिखा है तो होकर रहेगा। अगर नहीं लिखा तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। कई यूजर ने शख्स को बच्चे का पिता बताया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर gharkekaleshh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article