वायरल न्यूज़

दांतों से रोक दी बंदूक की गोली, देखकर आंखों पर भी यकीन नहीं होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 29, 2024, 03:43 PM IST

Trending Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने अपने मुंह में फायर किया और गोली को दांतों से रोक दिया। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी हैरान कर देगा।

Image

दांतों से रोक दी बंदूक की गोली। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुहं में किया फायर
  • दांतों से रोक दी गोली
  • हैरान कर देगा नजारा

Trending Video: सोशल मीडिया में एक अफ्रीकी शख्स से जुड़ा वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें शख्स ऐसा कुछ करता हुआ नजर आता है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। इसमें देखेंगे कि शख्स अपने में मुंह फायर करता है और गोली को अपने दांतों से ही रोक दिया। दांतों से बंदूक की गोली को रोकते हुए शख्स के इस वीडियो ने हर किसी ने हैरान कर दिया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दांतों से रोक दी गोली

दावा किया गया है कि वीडियो दक्षिणी सूडान का है। इसमें नजर आ रहे शख्स का नाम कर्नल एंगुई कार्बिनो कुआनयिन है। वीडियो में आर्मी अफसर कुआनयिन राइफल से खुद के मुंह में फायर करते हैं। हैरानी होती है कि मुंह में फायर करने के बाद उन्होंने गोली ऐसे थूक दी जैसे कोई पान मसाला हो। दावा किया गया है कि कर्नल ने ऐसा इसलिए किया ताकि वो किसी भी कीमत पर राष्ट्रपति की रक्षा करने की प्रतिबद्धता दिखा सकें। हालांकि हथियारों पर शोध करने वाले लोगों ने इस वीडियो को भ्रामक बताया है।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि अपने मुंह में फायर करते हुए शख्स का ये वीडियो अभी तक करीब 70 लाख व्यूज बटोर चुका है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि इसमें गन पाउडर नहीं है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि खतरों का खिलाड़ी है ये बंदा। ऐसे ही एक यूजर ने पूरा वीडियो ही फेक बताया है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @HumansNoContext नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article