वायरल न्यूज़

Viral Video: अतरंगी अदाज से ट्रैफिक पुलिसवाले ने मचाया ऐसा धमाल, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिसवाला का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका अतरंगी अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

ट्रैफिक पुलिसवाले का अतरंगी अंदाज (तस्वीर साभार- @india_vale_hai)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिसवाले ने अतरंगी अंदाज में ऐसा धमाल मचाया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

लोगों को ट्रैफिक नियम से अवेयर कराने के लिए पुलिसवाले भी सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कुछ पोस्ट तो ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ पुलिसवाले लाइव एक्शन करके भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। आप सबने भी इस तरह के मामले देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ट्रैफिक सिग्नल पर एक पुलिसवाला काफी अनोखे अंदाज में गाड़ियों को रोक रहा है और आगे बढ़ा रहा है। जिस तरह पुलिसवाला ट्रैफिक जाम को हटा रहा है, उसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। देखें वीडियो...

पुलिसवाला का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर एक पल के लिए आपको भी जरूर झटका लगा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'india_vale_hai' नाम के पोस्ट से शेयर किया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गर्दा मचा दिया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस पर चटकारे ले रहे हैं, तो कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article