वायरल न्यूज़

टूटी छतरी के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को मिला ऐसा सरप्राइज, Video देख लोग कर रहे सलाम

बारिश में टूटी छतरी के साथ ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मदद के लिए राहगीर आगे आया। इंसानियत और दयालुता की मिसाल बना यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

बारिश में अपनी ड्यूटी करता ट्रैफिक पुलिसकर्मी (Instagram/@kapsmak)

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से निभाता नजर आता है। तेज बारिश हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद वह सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक को संभाल रहा था। सबसे खास बात यह थी कि उसके हाथ में जो छतरी थी, वह भी टूटी हुई थी। फिर भी उसने अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटना सही नहीं समझा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो हो रहा वायरल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि लगातार बारिश होने के बावजूद पुलिसकर्मी पूरी लगन के साथ सड़क पर चल रहे वाहनों को सही दिशा में भेजने का काम कर रहा था। उसकी यह मेहनत वहां से गुजर रहे लोगों की नजर से छिप नहीं सकी। एक राहगीर उसकी स्थिति देखकर भावुक हो गया और उसने अपनी छतरी पुलिसकर्मी को दे दी, ताकि वह बारिश से बचते हुए अपनी ड्यूटी कर सके।

राहगीरों की छोटी-सी मदद ने जीता लोगों का दिल

इस छोटे-से कदम ने वहां मौजूद दूसरे लोगों को भी प्रेरित किया। कुछ ही देर में और लोग भी मदद के लिए आगे आने लगे। किसी ने नई छतरी दी तो किसी ने पुलिसकर्मी का हौसला बढ़ाया। कुछ लोगों ने इस पूरे पल को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग पुलिसकर्मी की खूब कर रहे तारीफ

वीडियो (Video) देखने वाले लोग पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी और समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौसम चाहे जैसा भी हो, ऐसे कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। वहीं, राहगीरों की मदद ने यह भी साबित कर दिया कि आज भी समाज में इंसानियत जिंदा है और लोग जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article