वायरल न्यूज़

एड्रेस पूछने महिला के करीब पहुंचा चेन स्नैचर, फिर जो किया रोंगटे खड़े हो जाएंगे, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 9, 2024, 09:58 AM IST

Chain Snatching Viral Video: इसमें देखेंगे कि चेन स्नैचर एड्रेस पूछने के बहाने महिला के करीब पहुंचा और तभी चेन खींचकर भाग गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

हैरान कर देगा चेन स्नैचर का ये वीडियो। (Photo/Instagram)

Chain Snatching Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में सीखने और सिखाने वाले भी ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो हमें सतर्क रहने की सीख भी देते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको बहुत कुछ सिखाने वाला है। वीडियो एक महिला और चेन स्नैचर से जुड़ा है जो बड़ी चालाकी से महिला के पास पहुंचा और चेन खींचकर भाग गया। चेन स्नैचर इतने आराम से कैसे अपराध को अंजाम देने में कामयाब हो गया, ये वीडियो देखकर समझ आने वाला है। वीडियो घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

चालाकी से दिया घटना को अंजाम

वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला घर के बाहर खड़ी हैं और दरवाजा खुलने का इंतजार है। इधर महिला के गले में चेन देखकर स्नैचर भी उन्हें अपना शिकार बनाने पहुंच गया। हैरान होंगे कि स्नैचर बड़ी चालाकी से महिला के करीब पहुंचा और उनसे किसी जगह का पता पूंछने लगा। पीड़ित को अभी तक अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ सेकंड में उनके साथ क्या कुछ होने वाला था।

यहां देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि महिला स्नैचर से बात करतीं तभी वो फुर्ती से गले की चेन खींचकर भाग गया। इधर पीड़ित महिला कुछ समझ पाती तबतक स्नैचर बहुत दूर जा चुका था। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो देखकर समझ आता है कि किसी अंजान शख्स को अपने करीब नहीं आने देना चाहिए। वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article