वायरल न्यूज़

मुझसे दोस्ती कर लो 50 हजार दूंगा, महिला को लिफ्ट देकर खराब हरकत करने लगा शख्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 22, 2024, 10:04 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो महाराष्ट्र का बताया गया है, जहां एक महिला ने गाड़ीवाले से लिफ्ट मांगने की गलती कर दी। महिला गाड़ी में बैठी तो उसमें बैठा शख्स बुरा व्यवहार करने लगा। वो महिला से दोस्ती और उसके बदले में पचास हजार रुपये देने की बात कहता है।

Image

राह चलते शख्स से लिफ्ट मांगकर बुरा फंस गई महिला। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनजान शख्स से लिफ्ट मांगकर फंसी महिला
  • बैठी तो शख्स करने लगा खराब व्यवहार
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

Viral Video: जिंदगी में कई बार ऐसा होता है कि जब हमें किसी स्थान या ऑफिस में जल्दी पहुंचना होता है, मगर साधान नहीं मिलता। ऐसे में मजबूरन किसी अनजान गाड़ीवाले से लिफ्ट मांगने पड़ जाती है। इनमें कुछ लोग व्यवहार में अच्छे होते हैं जो लिफ्ट देते हैं। मगर कुछ लोग लिफ्ट के नाम पर गलत व्यवहार करते हैं। कई मामलों में जब लड़कियां होती हैं तो उनके साथ गंदी हरकत करने जैसे मामले सामने आते हैं। सोशल मीडिया में अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इनमें मशहूर सोलो ट्रैवलर ने अपने साथ हुई ऐसी एक बदतमीजी का वीडियो शेयर किया है।

सोलो ट्रैवलर के साथ हुई घटना

मशहूर महिला ट्रैवलर का नाम सरस्वती अय्यर है। बताया गया कि उन्होंने महाराष्ट्र में कोल्हापुर को पुणे से जोड़ने वाले हाइवे पर एक कार सवार से लिफ्ट ली। मगर अनजान शख्स से लिफ्ट लेना उनके लिए खासा मुसीबत भरा साबित हुआ। अय्यर ने कहा कि कार में बैठने के बाद ही शख्स ने उनके साथ खराब व्यवहार शुरू कर दिया। शख्स उनसे 'दोस्ती' करने की बात कहता है और बदले में पचास हजार रुपये देने के लिए कहता है। शख्स की ऐसी बात सुनकर सोले ट्रेवलर तुरंत भांप गईं कि उन्होंने गलत आदमी से लिफ्ट मांग ली है। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकने के लिए कहा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दोस्ती के बदले पचास हजार

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ हुआ सबकुछ कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि सोले ट्रेवलर गाड़ी से उतरते वक्त शख्स का चेहरा कैमरे में रिकॉर्ड करती हैं। वो आगे कहती हैं कि इन्होंने मुझे लिफ्ट दी थी और पूछ रहे हैं कि क्या मैं इनसे दोस्ती करूंगी। वो आगे कहती हैं, 'मुझे नहीं पता इसका क्या मतलब था। वो कह रहा है कि पचास हजार रुपये दूंगा।' आखिर में देखेंगे कि महिला को रिकॉर्डिंग करता हुआ देख कार सवार तुरंत नौ दो ग्याह हो गया है। घटना से जुड़ा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर safeladki नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article