वायरल न्यूज़

Video: कभी नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़, शख्स ने बाइक में 4 चक्के फिट कर बना दी फोर व्हीलर

Desi Jugaad Video: एक शख्स ने दो पहिया बाइक में चार चक्के लगाकर उसे चार पहिया बना डाला। इस चार पहिया गाड़ी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। आपको सोशल मीडिया पर जुगाड़ के कई ऐसे वीडियो देखने को मिले होंगे, जिसने आपको सोचने पर मजबूर कर दिया होगा। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप भी जुगाड़ बनाने वाले की जमकर तारीफ करेंगे। दरअसल, एक शख्स ने दो पहिया बाइक में चार चक्के लगाकर उसे चार पहिया बना डाला। इस चार पहिया गाड़ी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर होंगे हैरान

वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि जुगाड़ से कुछ ऐसा भी हो सकता है। आपने सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में जुगाड़ तकनीक की चीजें देखी होंगी। यह वीडियो भी किसी ग्रामीण इलाके का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपनी बाइक के दोनों पहियों को निकाल दिया है। इसके बाद इन दो पहियों की जगह जुगाड़ से चार चक्के लगा दिए हैं। ऐसा लग रहा है कि ये चारों चक्के किसी साइकिल रिक्शे के हैं।इसके बाद यह चार चक्के की गाड़ी बन गई है। देखें वीडियो-

इस वीडियो को देखकर यूजर्स चौंक गए हैं। वीडियो को @splendor.loversz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रही बाइक के ऊपर आप ‘लूजर्स आर्मी’ लिखा देख सकते हैं। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणी दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स समझना चाह रहे हैं कि बाइक को इस तरह कस्टमाइज करवाने की जरूरत क्यों पड़ी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article