वायरल न्यूज़

Viral Video: हरियाणवी गाने पर ऐसा डांस कर रही थी बेटी, गुस्साई मां ने शादी की स्टेज पर ही निकाल दी हेकड़ी

Mother Angry on Daughter Dance Video: एक लड़की शादी की स्टेज पर हरियाणवी गाने पर डांस कर रही होती है। इससे लड़की की मां भड़क जाती है। जब बेटी कमर लचका-लचकाकर डांस कर रही होती है तभी मां​​​​​ बीच स्टेज पर आ जाती है।

Image

बेटी के डांस पर भड़की मां (ट्विटर)

Mother Angry on Daughter Dance Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हम सभी जानते हैं कि भारतीय शादियां बिना डांस के अधूरी होती हैं। शादियों में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग डीजे पर जमकर डांस करते हैं। हालांकि, कुछ लोग जयमाला की स्टेज पर भी डांस करने लगते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट पर भयानक बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक लड़की शादी की स्टेज पर हरियाणवी गाने पर डांस करने लगती है। इससे लड़की की मां भड़क जाती है।

बेटी के डांस पर भड़क उठी मां

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। ऐसा लगता है कि जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है और फोटो सेशन चल रहा है। इसी बीच एक लड़की स्टेज पर आती है और जबरदस्त डांस करने लगती है। लड़की अपनी कमर लचका-लचकाकर डांस कर रही होती है और डीजे पर हरियाणवी गाना बज रहा होता है। इसी बीच लड़की की मां को उसके डांस की भनक लगती है। बेटी को डांस करता देख मां का पारा हाई हो जाता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जब बेटी कमर लचका-लचकाकर डांस कर रही होती है तभी मां बीच स्टेज पर आ जाती है। वह गुस्से में अपनी बेटी को डांस करने से रोकती है और घर चलने का इशारा करती है। आप देख सकते हैं कि पहले तो बेटी को समझ ही नहीं आता है कि यह क्या हो गया। हालांकि, जब बेटी को मां के गुस्से का पता चलता है तो वह अपना डांस रोक देती है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। वीडियो को @desimojito नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'घर चल तेरा छपरीपना निकालती हूं।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article