वायरल न्यूज़

Video: असली नाग के साथ पूजा करवा रहे थे पंडित जी, तभी सांप ने दुल्हन पर मारी फुंफकार, आगे जो हुआ..

Puja with Real Snake Video: एक पंडित जी किसी घर में पूजा करवाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सामने असली नाग रखा था और इसी नाग की पूजा करवाई जा रही थी। अचानक सांप ने पूजा कर रही दुल्हन पर फुंफकार मार दी।

Image

असली नाग क साथ पूजा (इंस्टाग्राम)

Puja with Real Snake Video: सोशल मीडिया पर आज एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा करने की जरूरत क्या थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पंडित जी किसी घर पर पहुंचकर पूजा करवा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सामने असली नाग रखा हुआ है। इसी नाग की पूजा की जा रही थी कि अचानक सांप ने पूजा कर रही दुल्हन पर फुंफकार मार दी।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियो में इसके आगे जो होता है उसे देखकर आपकी भी चीख निकल सकती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। सबसे पहले आप पंडित जी को देख सकते हैं जो किसी घर में पहुंचकर रुद्राभिषेक करवा रहे हैं। इस दौरान एक पति-पत्नी बैठकर पूजा कर रहे हैं। लोग उस समय हैरान रह जाते हैं, जब वीडियो में उन्हें असली नाग नजर आता है। दरअसल, रुद्राभिषेक में भगवान भोलेनाथ को दूध से नहलाया जाता है। देखें वीडियो-

इस वीडियो में भी भोलेनाथ के शिवलिंग को दूध से नहलाया जा रहा था। हालांकि, इसके साथ ही वहां असली नाग भी बिठा दिया जाता है। आप देख सकते हैं कि नाग फन फैलाकर खड़ा होता है। पहले तो वह इधर-उधर देख रहा होता है, लेकिन तभी वह पूजा कर रही दुल्हन पर फुंफकार मार देता है। जैसे ही नाग फुंफकार मारता है, दुल्हन की चीख निकल जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके बाद भी पूजा रोकी नहीं जाती है और आगे भी कपल पूजा करता रहता है। वीडियो को omkar_sanatanii नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article