वायरल न्यूज़

Viral: हाए तेरी चाल भाभी...हरियाणवी गाने पर देसी भाभियों ने डांस से मचा दी तबाही, बार-बार देखेंगे वीडियो

Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया पर देसी भाभियों का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणावी गाने पर भाभियों ने डांस से ऐसा गर्दा उड़ाय, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई।

Image

भाभियों ने डांस से लूट ली महफिल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभियों का झन्नाटेदार डांस
  • अंदाज, स्वैग देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Desi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां कब, क्या वायरल (Dance Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक के वीडियो (Today Viral Video) शामिल होते हैं। इसके अलावा कई ऐसे डांस वीडियो होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में देसी भाभियों का एक मजेदार डांस वीडियो (Today Trending Video) सामने आया है, जिसमें दो भाभियों ने हरियाणावी गाने पर ऐसा डांस किया, जिसे लोग देखते रह गए। यकीन मानिए, इस डांस वीडियो (Viral Dance Video) को आप भी बार-बार देखेंगे।

आज कल लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज है। इतना ही नहीं डांस वीडियो शेयर करके तो कई लोग स्टार भी बन गए। इसी कड़ी में डांस का एक और मजेदार वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें दो देसी भाभियां जमकर ठुमके लगा रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं साड़ी में धमाल मचाने के लिए दो भाभियां डांस फ्लोर पर पहुंच चुकी हैं। वहीं, बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना 'हाए तेरी चाल भाभी...' बज रहा है। जैसे ही ये गाना बजता है दोनों भाभियां फॉर्म में आ जाती हैं और ठुमक लगाना शुरू कर देती हैं। जिस अंदाज में दोनों भाभियां ठुमके लगाती हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं भाभी का जोश, अंदाज और स्वैग देखकर लोग उनपर फिदा हो गए। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। तो पहले आप भी भाभियों का डांस वीडियो देखें...

भाभियों ने लूट ली महफिल

भाभियों का डांस देखकर जरूर आप भी झूम रहे होंगे। आलम ये है कि इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर 'आग' लगा दी है। जिसने भी यह डांस वीडियो देखा वो भाभी का जबरा फैन हो गया। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'aarju.dhillon' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां डांस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस डांस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि भाभी ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि भाभी ने महफिल लूट ली। जबकि, कुछ का कहना है कि भाभियों का हाहाकारी डांस। तो इस डांस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article