वायरल न्यूज़

Viral Video: कार के अंदर घुस गया ऊंट, फिर छत को फाड़कर ऐसे निकला देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Wildlife viral video: सोशल मीडिया पर ऊंट का एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आलम ये है कि जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

हैरान करने वाला है नजारा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कार के अंदर फंसा ऊंट
  • छत फाड़कर ऐसे निकला, जिसे देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल ( Wildlife Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ फनी (Funny Video) होते हैं, तो कुछ नजारे काफी हाहाकारी होते हैं। इसी कड़ी में ऊंट का एक हैरान करने वाला वीडियो (Animal Video) सामने आया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाएगी। यकीन मानिए, इस वीडियो (Shocking Video) को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह जाएंगे।

आज कल सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म जानवरों के वीडियो भी काफी धमाल मचाते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक ऊंट कार के अंदर जबरन घुस जाता है। उसके बाद दो ऊंट की हालत होती है, उसे देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक छोटी कार के अंदर ऊंट घुस गया है। ऊंट को जब बाहर निकलने का रास्त नहीं मिला तो उसने कार की छत को ही फाड़ दिया। जिस तरह कार छत को फाड़कर ऊंट बाहर निकला उसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। कईयों को तो आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था। तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें...

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'alikhanakreal' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा हाहाकारी नजारा पहले कभी नहीं देखा। किसी का कहना है कि आखिर ये ऊंट बाहर कैसे निकला होगा? तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article