वायरल न्यूज़

Video: गलती से दुकान में बंद हो गया कुत्ते का बच्चा, रो-रोकर मां का हुआ बुरा हाल, पुनर्मिलन देख हो जाएंगे इमोशनल

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते के बच्चे की मां एक दुकान के बाहर खड़ी है। बच्चे से बिछड़ने के बाद मां पूरी तरह उदास हो जाती है। उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।

Image

कुत्ते का इमोशनल वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखों से आंसू निकल आएंगे। यह वीडियो एक कुत्ते के बच्चे और उसकी मां से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते के बच्चे की मां एक दुकान के बाहर खड़ी है। इस दौरान दुकान बंद है और वह अपने पैरों से दुकान की जमीन को खोद रही है। इस बीच एक लड़की कुत्ते के बच्चे की मां के पास पहुंचती है। पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आता, लेकिन फिर पता चलता है कि उसका बच्चा दुकान के अंदर बंद हो गया है।

वीडियो देखकर आपके भी निकल जाएंगे आंसू

आप देख सकते हैं कि बच्चे से बिछड़ने के बाद मां पूरी तरह उदास हो जाती है। उसकी आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। हालांकि, लड़की बच्चे को बाहर निकालने के लिए पूरी मदद करती है और वह दुकान वाले को बुलाकर ले आती है। फिर कुत्ते के बच्चे को बाहर निकाला जाता है। इसके बाद का वीडियो दिल छूने वाला है। आप देख सकते हैं कि अपने बच्चे को वापस पाकर मां काफी ज्यादा खुश हो जाती है। एक तरह से वह लड़की को धन्यवाद भी करती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप मां और बच्चे का पुनर्मिलन देखकर इमोशनल हो जाएंगे। इससे पहले आपने ऐसा वीडियो शायद ही देखा होगा। आप देख सकते हैं कि लड़की मां और बच्चे दोनों को पीने के लिए दूध देती है। वहीं मां खुशी-खुशी अपने बच्चे के साथ दूध को एंजॉय करती है। वीडियो को tarotguidance_by_k नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article