वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई रोमांचक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। जिसमें जानवरों के शिकार और उनके जीवन की झलकियां देखने को मिलता है। हाल में जंगल की दुनिया का एक ऐसा ही रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यकीनन आपका मन रोमांचित हो जाएगा।
पन्ना टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा वीडियो
वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है। जिसे जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में दो-तीन बाघों को मिलकर एक हिरण का शिकार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में बाघों का योजना के मुताबिक हिरण का शिकार करना और उनकी फुर्ती को देख लोग दंग रह गए।
प्लान कर बाघों ने किया हिरण का शिकार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हिरण की जान को बाघों के झुंड से खतरा है। हिरण अपनी जान बचाने के लिए पूरी ताकत के साथ दौड़ता दिख रहा है। लेकिन उसकी सारी फुर्ती उन बाघों की योजना के सामने धरी की धरी रह जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ हिरण की जान के पीछे पड़ा हुआ। हिरण अपनी जान बचाने के लिए दौड़ रहा है लेकिन आगे ही एक और बाघ हिरण का शिकार करने के लिए घात लगाकर बैठा रहता है। जैसे ही हिरण उसके करीब आता है, बाघ तुरंत कूदकर उस पर झपट पड़ता है और हिरण को शिकार के लिए अपने पंजों में दबोच लेता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शिकार का यह वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे मानो प्रकृति का संतुलन खुद ही कैमरे पर उतर आया हो। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और अब तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इस वीडियो को सोशल साइट पर कई यूजर्स ने शेयर किया है लेकिन हमने यह वीडियो प्रतीक सैनी पालड़िया नाम के यूजर के अकाउंट @PrateekSai9307 से लिया है।
