वायरल न्यूज़

Video: टिकट नहीं फिर भी हम करेंगे एसी की सैर ! ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस के AC कोच में हजारों की भीड़, बाथरूम तक नहीं जा पाए यात्री

सोशल मीडिया पर ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस के AC कोच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों का खचाखच भीड़ देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री बिना टिकट के ही एसी कोच में चढ़े थे।

Image

AC कोच में बिना टिकट वाले यात्रियों की भीड़ (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • AC कोच में पहुंची हजारों की भीड़
  • ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस के AC कोच का नजारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Brahmaputra Express AC Coach: ट्रेन का सफर तो आपने किया ही होगा, ये सबसे आरामदायक और सुगम यात्रा माना जाता है। लेकिन कई बार ट्रेन में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है और ये परेशानियां इतनी बढ़ जाती हैं कि सबसे अधिक महिलाओं को परेशानी हो जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा हम आपको इस वीडियो (Viral Video) के माध्यम से दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद शायद आप ट्रेन का सफर करना ही छोड़ दें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में नजर आ रहा ये दृश्य ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के एसी कोच का है। देखकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन ये वीडियो एसी कोच का ही है। दरअसल, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस (Brahmaputra Express Train) पुरानी दिल्ली से लेकर डिब्रूगढ़ तक चलती है। इस दौरान ये ट्रेन करीब 2597 किमी का सफर तय करती है। लेकिन जब ये पटना जंक्शन पर पहुंची तो इसमें अचानक से बिना टिकट के हजारों की भीड़ चढ़ गई। इससे सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां महिलाएं वाशरूम तक नहीं जा पाई। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि किन हालातों में लोगों ने सफर किया होगा।

AC कोच में बिना टिकट वाले यात्रियों की भीड़

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब एसी कोच भी जनरल डिब्बा बनता जा रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यहां ऐसा ही होता है भाई। बता दें, इस वीडियो को '@_VIJAY_KUMAR' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7.6 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article