वायरल न्यूज़

गुटखे की लत के कारण पकड़ा गया चोर, CCTV कैमरे में कैद हो गया चेहरा, देखें VIDEO

CCTV Viral Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के रीवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुटखे की लत के कारण एक चोर पकड़ा गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Image

गुटखे की लत के कारण पकड़ गया चोर (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)

CCTV Viral Video: कहते हैं लत ऐसी चीज है, जिसके कारण कई बार लोग ना चाहते हुए भी मुसीबत में फंस जाते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुटखे की लत के कारण एक चोर आखिरी वक्त में पकड़ गया। खुद चोर को इस बाद का अंदाजा नहीं रहा होगा कि गुटखे के कारण वो मुसीबत में फंस सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये अजीबोगरीब घटना घटी है मध्य प्रदेश के रीवा में, जहां के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चोर सर्राफा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सर्राफा व्यापारी विनोद कुमार खंडेलवाल विगत 6 जनवरी की शाम अपने घर का दरवाजा बंद कर मोहल्ले में सामान लेने चले गए थे। उसी दौरान शातिर चोर घर में घुसकर दुकान के अंदर पहुंचा और वहां रखे चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गया। भागते समय उसके कुछ जेवर रास्ते में गिर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने उस रोड में लगे कई सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। एक कैमरे में घटना को अंजाम देने वाला बदमाश वारदात के चंद मिनट पहले अपना चेहरा खोलकर गुटखा खाते हुए नजर आया। पुलिस ने उक्त फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान तरहटी निवासी राजेश सोनी के रुप में की। देखें वीडियो

पकड़ा गया चोरा

पुलिस ने उक्त आरोपी को पूछताछ के लिए पकड़ा तो उसने अपने साथी फोर्ट रोड निवासी चिराग बाधवानी उर्फ चिकू के साथ घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से करीब तीन लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की अन्य घटनाओं में भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी ने घटना को चेहरा बांधकर अंजाम दिया था, लेकिन उसकी गुटखा खाने की लत ने उसे पकड़वा दिया।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article