वायरल न्यूज़

Viral Video: मैडम जी की नवाबी तो देखिए! स्कूल की छात्राओं से करवा रहीं ताबड़तोड़ तेल मालिश

स्कूल बच्चों की पढ़ाई के लिए होती है। यहां देश का भविषअय संवारा जाता है इसलिए स्कूल को शिक्षा का मंदिर भी कहा जाता है लेकिन कुछ टीचर्स अपनी लापरवाही के कारण शिक्षा के इस मंदिर को दागदार बना देते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

Image

शरीर की मालिश करवातीं प्रधानाध्यापिका (X/@Bahubali_IND2)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे कुछ छात्राओं से अपने शरीर की मालिश करवा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैडम जी नीचे चटाई पर लेटी हुई हैं और मोबाइल चला रही हैं और उन्होंने अपनी मालिश के लिए स्कूल की छोटी-छोटी छात्राओं को लगा रखा है। वीडियो में तीन-चार अलग-अलग क्लिप हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि मैडम जी किस तरह स्कूल की छात्राओं को पढ़ाने के बजाय उनसे अपने शरीर की मालिश करवा रही हैं। कभी कोई छात्रा उनके शरीर पर चढ़कर मालिश कर रही तो कभी कोई बेलन से उन्हें मसाज दे रही है।

कहां का है यह मामला?

मैडम जी का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो के अनुसार, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के करवी इलाके में स्थित वहां के प्राइमरी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में जो मैडम जी दिख रही हैं, वे वहां की प्रधानाध्यापिका बताई जा रही हैं और उनका नाम मधु कुमारी बताया गया है। प्रधानाध्यापिका पर आरोप है कि वे अपने स्कूल की छोटी-छोटी छात्राओं से खुद की मसाज करवाती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मैडम जी पर कार्रवाई की बात कही है। बताया गया है कि शिक्षिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों में इसे लेकर बहुत रोष है। लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसे लोग शिक्षा के मंदिर पर कलंक है।" दूसरे ने लिखा, "33 सेकंड के वीडियो ने मैडम का 30 साल का करियर हिलाकर दिया। अब मसाज के बाद जो 'कानूनी मालिश' होगी, उसका दर्द कोई झंडू बाम भी ठीक नहीं कर पाएगा।" तीसरे ने लिखा, "ऐसे शिक्षक हो तो बन गया भारत विश्व गुरु।" चौथे ने लिखा, "स्कूल की बच्चियों से मसाज करवाना शर्मनाक है। ऐसी शिक्षिका पर सख़्त कार्रवाई बनती है। बच्चों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।" वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने इसे सोशल साइट एक्स से @Bahubali_IND2 नामक अकाउंट से लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article