वायरल न्यूज़

Video: साइकिल है या बोलेरो! दम है तो गिनकर बताइए कितने लोग हैं सवार, 99 परसेंट हुए फेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 4, 2023, 04:17 PM IST

Shocking Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साइकिल पर इतने लोग सवार हैं, जिन्हें गिनने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इस साइकिल को एक शख्स चला रहा है। वहीं इस पर कई बच्चे बैठे दिख रहे हैं। अगर दम है तो आप गिनकर बताइए साइकिल पर कितने लोग बैठे हैं।

Image

साइकिल का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • साइकिल पर सवार हैं इतने लोग
  • गिनने में लोगों की हालत हुई खराब
  • क्या आप गिनकर बता पाएंगे सही जवाब

Shocking Video: सोशल मीडिया के जमाने में हमें कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हमें आश्चर्य तो होता ही है। इसके साथ ही हमारी आंखों को भरोसा भी नहीं हो पाता है कि ऐसा हो सकता है। कई बार तो ऐसी चीजों को देखने के बाद हमारा सिर भी चकरा जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे ऊट-पटांग वीडियो को लोग देखना भी बहुत पसंद करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को आश्चर्य में डाल दिया है। इसके साथ ही वीडियो ने लोगों को सोंचने पर भी मजबूर कर दिया है।

हैरान करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साइकिल पर इतने लोग सवार हैं, जिन्हें गिनने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। इस साइकिल को एक शख्स चला रहा है। वहीं इस पर कई बच्चे बैठे दिख रहे हैं। हालांकि, सारे लोगों को गिनने में लोग गिनती भूल जा रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप पूरी तरह से चौंक जाएंगे। इसके साथ ही आपके मन में यह सवाल भी आएगा कि एक साइकिल पर इतने लोग कैसे आ सकते हैं। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

इस वीडियो को लोग एक-दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो लोगों के लिए चैलेंज बना हुआ है। कई लोग इस साइकिल को बोलेरो की संज्ञा दे रहे हैं। अब आप गिनकर बताइए कि साइकिल में कितने लोग सवार हैं। बता दें कि साइकिल में 9 बच्चे बैठे हुए हैं। अगर साइकिल चलाने वाले शख्स को भी गिन लें तो साइकिल पर कुल 10 लोग सवारी कर रहे हैं। जिस साइकिल में दो से तीन लोग बैट सकते हैं, उसमें 10 लोग सवार होना आश्चर्य में डालता है। वीडियो को @JaikyYadav16 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article