वायरल न्यूज़

बुजुर्ग महिला का शाहरुख खान पर आया दिल, SRK ने रिप्लाई से एक बार फिर जीता फैंस का दिल

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 23, 2023, 09:48 AM IST

एक बुजुर्ग महिला ने शाहरुख खान को अपना क्रश बताया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट किया है।

Image

बुजुर्ग महिला के क्रश हैं शाहरुख(Source:Twitter)

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। इस फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद भी किया है। हम सभी जानते हैं की शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बच्चे, जवान से लेकर बूढ़े हर ऐज ग्रुप के लोग शाहरुख के दीवाने हैं। ऐसे में इन दिनों शाहरुख खान की एक दीवानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल एक बुजुर्ग महिला ने शाहरुख खान को अपना क्रश बताया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट किया है।

बुजुर्ग महिला का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे ट्विटर यूजर @musicwaalaa ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि पता चला है कि शाहरुख खान हमेशा से मेरी बा के क्रश रहे हैं! उम्मीद है कि यह उन तक पहुंच जाएगा। वहीं शाहरुख खान इस वीडियो को देखने के बाद काफी खुश हुए और उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा- हो तने प्रेम करुं छूं बा...! अब यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।

बता दें कि शाहरुख खान अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्टेड रहते हैं और फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। बुजुर्ग महिला के लिए शाहरुख खान का प्यार देख फैंस का दिल बाग बाग हो गया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर जेएमसी कॉलेज के प्रोफेसर्स और स्टूडेंट के डांस का वीडिया वायरल हुआ था जिसमें प्रोफेसर्स और स्टूडेंट शाहरुख खान की फिल्म पठाने के सॉन्ग 'झूमे जो पठान' पर डांस करते दिखे थे जिसे शाहरुख ने ट्विट किया था और अपने रिप्लाई से सभी का दिल जीत लिया था।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article