Saanp Ka Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसी-ऐसी चीजें दिख जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। कुछ नजारों को देखकर तो लोग दंग रह जाते हैं। हालांकि, इस तरह के वीडियो (Viral Video) को भी यूजर्स काफी पसंद करते हैं और शेयर करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, पेड़ से लटकर एक सांप अनोखे अंदाज में डांस कर रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।
वैसे तो सांप (Snake Viral Video) का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है और उसे देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, कई बार सांप का ऐसा अंदाज देखने को मिल जाता है, जिसे लोग बार-बार देखते हैं। इस वायरल वीडियो (Snake Video) में आपको सांप का कुछ ऐसा ही अलग रंग-रूप देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं नहर किनारे एक पेड़ से सांप लटका हुआ है। हैरानी की बात ये है कि सांप अनोखे अंदाज में गोल-गोल घुमते ही मजे से डांस कर रहा है। किसी ने इस अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
अद्भुत नजारा
नजारा देखकर आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'abulhasan3502' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। जबकि, कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर मजा आ गया।
