वायरल न्यूज़

Saand Ka Video: दुकान की छत से सांड ने लगाई ऐसी छलांग, वीडियो देख उछल जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 5, 2023, 04:32 PM IST

Saand Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर सांड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक दुकान की छत से छलांग दी। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उसपर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

सांड के साथ तो खेल हो गया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड ने दुकान की छत से लगा दी छलांग
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Saand Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bull Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Saand Viral Video) को देखकर यूजर्स भौचक्के रह जाते हैं। हालांकि, इन वीडियोज पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में सांड का एक मजेदार वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

ये तो हम सब जानते हैं सांड का स्वभाव गुस्सैल होता है। सांड कब, कहां, किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? लिहाजा, लोग सांड से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, सांड कई बार इतना आक्रमक हो जाता है, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको सांड का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक सांड दुकान की छत पर किसी ना किसी तरह चढ़ गया है। लेकिन, सांड को उतरने का रास्ता नहीं मिल रहा है। सांड इधर-उधर घूमने लगता है। जब सांड को उतरने का रास्ता नहीं मिलता तो मजबूरन छत से छलांग लगा देता है। छलांग लगाते ही सांड रोड पर जोर से गिरता है। जिस तरह सांड छलांग लगाता है उसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं।

सांड का हो गया कांड...

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ajayattri_52' नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब 70 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आखिर सांड वहां पहुंचा कैसे? किसी का कहना है कि सांड की तो बैंड बज गई।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article