सोशल मीडिया पर अकसर रेलवे स्टेशन और ट्रेन का वीडियो होता रहता है। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे पहली नजर में देखने के बाद आपकी भी सांसें थम सी जाएगी। इंटरनेट पर वायरल 1 मिनट और 9 सेकंड का यह वीडियो एक बेहद खतरनाक और चौंकाने वाला दृश्य दिखाता है। जिसमें एक शख्स ट्रेन की छत के ऊपर चढ़ा हुआ है। वह तेजी से इंजन की तरफ आगे बढ़ता हुआ दिखाई देता है। नीचे खड़े लोग यह सब देखकर डर गए, जिनमें से कुछ लोग अपना कैमरा निकालकर वीडियो बनाने लगे।
कुछ लोगों ने चीखना भी शुरू कर दिया क्योंकि जरा सी भी गलती उस युवक की जान ले सकती थी, लेकिन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) का एक जवान पीछे से पीछे से भागता हुआ तुरंत मौके पर पहुंचा। नीचे से लोग आवाज लगा रहे थे "दबा दे ना भाई, दबा"। जब RPF जवान ने ट्रेन की छत पर चढ़े युवक को नीचे लिटा दिया, तभी नीचे खड़े लोग तालियां बजाने लगे। हालांकि यह शख्स RPF जवान के अकेले काबू नहीं आ रहा था। बाद में दो पैसेंजरों ने मिलकर पुलिस वाले की युवक को ट्रेन की छत से नीचे उतारने में मदद की।
यहां पर देखें वायरल वीडियो:
इंटरनेट यूजर्स के पढ़ें कमेंट्स
लोग समझ नहीं पा रहे थे कि यह साहस है या बड़ी लापरवाही। भारत में रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और यह हमारे देश की एक जीवनरेखा है, लेकिन कुछ लोग रोमांच, जल्दबाजी या किसी और कारण से अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं। यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश जिले के प्रतापगढ़ के मऊहार फाटक का बताया जा रहा है। बता दें कि आजकल कुछ युवा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने या शॉर्टकट लेने के चक्कर में ऐसे खतरनाक काम कर बैठते हैं।
रेलवे बार-बार चेतावनी देता है कि चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश न करें, लेकिन फिर भी लोग नहीं मानते। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "अपनी जान को कैसे लोग जोखिम में डाल लेते हैं।", दूसरे ने लिखा: "अपनी जान को कैसे लोग जोखिम में डाल लेते हैं।" वहीं पर तीसरे ने लिखा: "कैसे-कैसे लोग हैं, अपनी जिंदगी के बारे में मैं भी नहीं सोचते"।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
