वायरल न्यूज़

Viral: शोरूम में खतरनाक अंदाज में हुई डकैती, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा, देखें शॉकिंग वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 2, 2023, 10:30 AM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो बाइक से तीन लूटेरे आते दिखाई देंगे, जो हेलमेट पहने हुए हैं। शोरूम लूटने आए ये लूटेरे पहले गार्ड पर हमला कर देते हैं और फिर कुछ मिनटों में ही करोड़ों के गहने लेकर फरार हो जाते हैं।

Image

करोड़ों का सामान उड़ाते हुए लूटेरों का वायरल वीडियो (Image Credit : @louis_raymondis/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोरी करने आए लूटेरों ने गार्ड पर किया हमला
  • शोरूम से उड़ाए करोड़ों के सामान
  • वायरल हो रहा डकैती का ये वीडियो

Viral Video of Robbery: इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में इन दिनों एक डकैती का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सन्न रह जाएंगे। ये वीडियो बिल्कुल एक लाइव चोरी जैसा है, जिसमें आप अच्छे से देख पाएंगे कि आखिर किस प्रकार से चोर आ रहे हैं और शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में तीन लूटेरे दिखाई देंगे जो दो बाइक से आते हैं। इनमें से दो के पास हथियार भी है, जो शोरूम लूटने के लिए आते हैं। इस दौरान पहले वे शोरूम के गार्ड पर हमला करते हैं और फिर चंद मिनटों में शोरूम से करोड़ों के गहने और लग्जरी वॉच लेकर फरार हो जाते हैं। डकैती का यह सारा नजारा पेरिस का है और यह शोरूम पेरिस के न्याय मंत्रालय के ऑफिस के बगल में है।

करोड़ों का सामान उड़ाते हुए लूटेरों का वायरल वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इन लूटेरों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की बात कही तो कईयों मजाक भी उड़ाया। ऐसे में इस वीडियो का लाखों बार देखा जा चुका है और काफी बार रिट्वीट भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '@louis_raymondis' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article