विदेशी महिला भारतीय जुगाड़ से हुई इम्प्रेस (Instagram/@domipatalas)
जुगाड़ भारत के लोगों के खून में बहता है। ये बात हम ही नहीं पूरी दुनिया मानती है कि भारत के लोगों का दिमाग थोड़ा अलग ही चलता है। कम सामान और कम पैसे में काम निकालना हो तो भारत के लोगों का कोई मुकाबला नहीं। हाल में एक ऐसे ही भारतीय लड़के के जुगाड़ ने विदेशी महिला को इम्प्रेस कर दिया। महिला लड़के के जुगाड़ से इतनी प्रभावित हुई कि उसने लड़के का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया और कहा कि, “India is not for beginners.”
ये भी पढ़ें:टोल प्लाजा पर बैरियर के नीचे से निकल गई सुपरकार, देखेत रहे कर्मचारी, Video वायरल
दरअसल, हुआ ये कि विदेशी महिला जब भारत भ्रमण पर आई थी तब उसने एक दिन अपने होटल की बालकनी से नीचे देखा कि एक लड़का अपनी बाइक पर 20-25 प्लास्टिक की कुर्सियाँ लादकर आराम से निकल रहा था। महिला ने उसका वीडियो अपने कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया और कैप्शन दिया, “India is not for beginners.” महिला ने वीडियो में लिखा, “Carrying more than 20 chairs on bike. In India, everything is possible.” मतलब ये कि एक बाइक पर 20 से अधिक कुर्सियां लादे ये शख्स उन्हें बेचने के लिए घूम रहा है। ये भारत है और यहां कुछ भी हो सकता है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक पर लदी कुर्सियाँ इतनी सलीके से लदी थीं मानो किसी ने उसे ऐसे ही डिजाइन किया हो। ये कुर्सियां न आगे गिर रही हैं, न पीछे। साथ ही भाई का बैलेंस लेवल भी कमाल का है। पोलिश महिला के इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को प्रतिक्रियाएं भी खूब आने लगीं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “अरे ये तो हर रोज का है भाई, तुम्हें अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।” दूसरे ने लिखा, "कुछ दिन आप भी यहां रहिए आप भी सीख जाएंगी ऐसे जुगाड़।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।