पुलिस का डर किसे नहीं होता। खासकर अपराधियों में तो पुलिस का खौफ इतना ज्यादा होता है कि पुलिस की सायरन मात्र से उनका शरीर कांपने लगता है। मगर हाल में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (Video) में कुछ ऐसे अपराधियों को देखा गया जो पुलिस गिरफ्त में होने के बावजूद अपनी मूंछों पर ताव देते हुए फुल स्वैग में प्रेस वालों से फोटो खींचवाते नजर आए।
पुलिस गिरफ्त में भी मूंछों पर ताव देकर फोटो खींचा रहे थे अपराधी (Instagram/@ghantaa)
ये भी पढ़ें:
पुलिस के सामने ताव दिखाते नजर आए अपराधी
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक पुलिस थाने में जब दो अपराधियों की पेशी हुई तो वे अकड़ कर खड़े नजर आए और पुलिस के सामने अपनी मूंछों पर ताव देते दिखे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस अधिकार सामने कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। पीछे वे अपराधी पूरे स्वैग के साथ खड़े हैं, जैसे उन्हें इस बात का एहसास ही ना हो कि वे पुलिस थाने में खड़े हैं। जब इस खबर को कवर करने आई मीडिया उनकी तस्वीरें लेने लगती है को वे दोनों अपराधी अपनी मूछों पर ताव देते हुए पूरे स्वैग के साथ पोटो खींचवाते हैं। जैसे उन्होंने कोई जुर्म नहीं बल्कि कोई नेक काम किया हो और उनके फोटोशूट के लिए सामने फोटोग्राफर्स खड़े हों। पुलिसवालों के होते हुए भी इन अपरधियों के मन में जरा भी डर देखने को नहीं मिल रहा है।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
ऐसे में इस वीडियो (Video) को देखने वाले लोगों का यही कहना है कि शायद इन लोगों की अभी खातिरदारी हुई नहीं है। जबकि इस मामले पर कई अन्य लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधी जेल जाने के आदि हो चुके होते हैं। ये जेल जाते हैं फिर कुछ दिन बाद बाहर निकल आते हैं। ऐसे ही इनका सिलसिला चलते रहता है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है इन्हें बिना कूटे ही प्रेस वालों के सामने खड़ा कर दिया।" दूसरे ने लिखा, "ताव तो ऐसे दे रहे हैं, जैसे थाने नहीं, अपने ससुराल में खड़े हों।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
