वायरल न्यूज़

पेट्रोल में निकला आधे से ज्यादा पानी, वायरल हुआ मुंबई पेट्रोल पंप का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 17, 2024, 08:28 AM IST

VIRAL VIDEO: दावा किया गया कि वीडियो मुंबई के किसी पेट्रोल पंप का है। यहां लोगों ने पेट्रोल लिया तो उसमें आधे से ज्यादा पानी मिला हुआ मिला। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट क रहे हैं।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ मुंबई का ये वीडियो। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल में पानी की मिलावट
  • ग्राहक ने कैद किया नजारा
  • वायरल हो रहा वीडियो

VIRAL VIDEO: इंटरनेट पर सोशल मीडिया आज के दौर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला प्लेटफॉर्म है। यहां हर रोज ढेरों तरह की चीजें देखी और शेयर की जाती हैं। यहां कभी-कभी तो ऐसा नजारा दिखाई देता है कि हम सचमुच चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वायरल वीडियो मुंबई (Mumbai Viral Video) का बताया गया है। दावा किया गया है कि यहां एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में आधे से ज्यादा पानी मिलाकर बेचा गया है।

लीटरभर पेट्रोल में पौना लीटर पानी

हैरान करने वाला वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। 37 सेकंड के इस वीडियो में देखेंगे कि पेट्रोल पंप पर खड़े एक शख्स के हाथ में बोतल है। इसमें पेट्रोल और आधा से ज्यादा पानी नजर आता है। शख्स का दावा है कि पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचा जा रहा है। उसने पेट्रोल डलवाया तो पानी मिला हुआ मिला। इस दौरान शख्स कर्मचारी से बहस करते हुए नजर आता है। शख्स कहता है कि एक लीटर की बोतल में पौना लीटर पानी मिला हुआ है।

एक्स पर देखिए वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि पेट्रोल पंप का कर्मचारी भी इस बात स्वीकारता है कि पेट्रोल में पानी मिला हुआ था। उसने रात में देखा था और पानी को निकवाने का काम किया गया है। वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने दावा किया कि वो भी पहले इसके पीड़ित रहे हैं। एक यूजर ने लिखा उन्होंने वहीं से पेट्रोल डलवाया था जिसमें पानी मिला हुआ था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article