वायरल न्यूज़

नजर से तेज और दिमाग से जीनियस भी हुए फेल, क्या आपमें है पांच सेकंड में MAA को ढूंढने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 14, 2024, 07:41 AM IST

Optical Illusion Puzzle: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। अगर आपने पांच सेकंड में इसे हल कर लिया तो बहुत बड़ी बात होगी।

Image

पांच सेकंड का चैलेंज जिसे हल करना बहुत मुश्किल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • तस्वीर में MEE की भीड़ में है एक MAA
  • क्या आपमें है खोज निकालने का दम

Optical Illusion Puzzle: दिमाग के साथ नजरों को चैलेंज करने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या ब्रेन टीजर कहा जाता है, जिन्हें हल करना वाकई बहुत मुश्किल होता है। मगर कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती है जिन्हें तय समय में दिमाग से जीनियस भी हल नहीं कर पाते हैं। सोशल मीडिया में अभी एक ऐसी ही तस्वीर को लेकर कुछ ऐसा ही कहा जा रहा है। तस्वीर में हर जगह अंग्रेजी में MEE लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे तक सिर्फ यहीं लिखा नजर आता है। मगर इसी सिर्फ एक जगह पर MAA भी लिखा हुआ है।

पांच सेकंड में खोजना है MAA

मगर मजाल है कि कोई आसानी से उस छिपे हुए MAA शब्द को खोजकर दिखा दे। ऐसे में क्या आप इस चैलेंज को पूरा कर पाएंगे। क्या आपमे दम है जो पांच सेकंड के भीतर उसे छिपे हुए शब्द को खोज निकालें। अगर आपने खोज लिया तो सचमुच अपनी मां को बहुत प्यार करते हैं। तो बिना देर किए आपका समय शुरू होता है। स्क्रीन पर एक बार फिर ऊपर की तरफ जाइए और कोशिश कीजिए। .... क्या आपने पांच सेकंड में छिपा हुआ शब्द खोज लिया है। अगर खोज लिया है तो आपकी नजर बाज से भी तेज हैं और दिमाग किसी जीनियस से कम नहीं हैं।

अगर आपने दस सेकंड या फिर बीस सेकंड में भी जवाब तलाश लिया है तो भी बड़ी बात होगी। हालांकि अभी तक भी जवाब नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। जवाब भी यहीं मिलेगा।

Brain Test

सफेद घेरे में जवाब देखिए।

यहां देखिए जवाब

देख लिया ना जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article