वायरल न्यूज़

Optical Illusion: सामने ही दिख रहे हैं दो बच्चे, ढूंढने में लोगों को याद आ गई नानी, क्या आपको नजर आए?

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 20, 2023, 05:54 PM IST

Optical Illusion: आपको तस्वीर में से दो बच्चों को ढूंढकर निकालना है। इन दोनों बच्चों को परिवार के लोगों ने छिपाकर रखा है, जिससे गेटकीपर उन्हें अंदर जाने दे। दरअसल, परिवार के लोगों के पास बच्चों का टिकट नहीं है। यह तस्वीर आपकी नजरों का टेस्ट लेगी।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन का जबरदस्त चैलेंज
  • दो बच्चों को ढूंढकर निकालने का चैलेंज
  • बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत हो गई खराब

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) की दर्जनों तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग का परीक्षण करती हैं तो कई तस्वीरें लोगों की नजरों का टेस्ट करती हैं। कई तस्वीरें लोगों की पर्सनैलिटी बताती हैं तो कुछ तस्वीरें दिमाग और नजर दोनों परखती हैं। आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Picture) की एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपके नजरों का तो परीक्षण होगा ही, इसके साथ ही आपके दिमाग का भी टेस्ट लिया जाएगा।

इस तस्वीर में छिपे हैं दो बच्चे

यह तस्वीर एक स्कैच है, जिसमें कुछ लोग नजर आ रहे हैं। यह लोग जादू का शो देखने पहुंचे हैं। इस दौरान गेट पर एंट्री हो रही है और गेटकीपर उन सबसे टिकट मांग रहा है। जो लोग जादू का शो देखने पहुंचे हैं, वह सारे एक ही परिवार के लोग हैं। बता दें कि इन लोगों के पास शो के पांच ही टिकट हैं, जबकि लोगों की संख्या 6 है। अब आप सोच रहे होंगे कि लोग तो 5 ही नजर आ रहे हैं। बता दें कि यहीं आपकी नजर धोखा खा गई। आपको यही इस तस्वीर में ढूंढकर निकालना है।

चैलेंज पूरा कर बन जाइए खेल के सूरमा

आपको तस्वीर में से दो बच्चों को ढूंढकर निकालना है। इन दोनों बच्चों को परिवार के लोगों ने छिपाकर रखा है, जिससे गेटकीपर उन्हें अंदर जाने दे। यही आपका सबसे बड़ा चैलेंज है। अगर आप इस चैलेंज को पूरा करने में कामयाब होते हैं तो आप इस खेल के सूरमा माने जाएंगे। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने में बड़े-बड़े दिग्गजों की हालत खराब हो गई। वहीं कई लोगों को उनकी नानी याद आ गई। अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का दिमाग परखना चाहते हैं तो आप उन्हें यह तस्वीर भेजकर उनका टेस्ट ले सकते हैं।

optical illusion result

ऑप्टिकल इल्यूजन रिजल्ट

गौरतलब है कि 99 परसेंट लोगों को दोनों बच्चे नजर नहीं आ रहे। अगर आपको भी अभी तक दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको लाल घेरों में दोनों बच्चे आसानी से दिख जाएंगे। आप गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि एक बच्चे के कंधे पर दूसरा बच्चा बैठा हुआ है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article