वायरल न्यूज़

Optical Illusion: REAL की भीड़ में कहां छिपा है REEL, ढूंढकर दिखा दिया तो कहलाएंगे छोटा छतरी

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक बड़ी ही मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से REEL ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय मिला है।

Image

REAL की भीड़ में कहां छिपा है REEL

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • REEL ढूंढने का मिला चैलेंज
  • ढूंढने के लिए मिला 12 सेकंड

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें देखने के बाद आपके आंखों के सामने अंधेरा सा छा जाएगा। क्योंकि इस तस्वीर में एक ही शब्द नजर आएंगे। ऐसे में जो भी इस तस्वीर को देख रहा है, उसके दिमाग का दही हो जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करना इतना आसान नहीं है, जितना लोग इसे समझने की भूल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में REAL की भीड़ नजर आएगी, जिसमें से REEL ढूंढने का चैलेंज मिला है। इसके 12 सेकंड का समय भी दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को हल करने में कई धुरंधर लोग घुटने टेक चुके हैं। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर को सॉल्व कर दिखा देते हैं तो आपको छोटा छतरी माना जाएगा। तो क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर दिखा पाएंगे? आइए देखते हैं..

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है REEL

तस्वीर में यहां छिपा है REEL

इस अनोखी तस्वीर को आप एक बार ध्यान से देखें। शायद आपको REEL दिख जाए। लेकिन आपको नहीं दिख रहा है तो आप परेशान ना हो। ऊपर दिए गए तस्वीर में आप देखेंगे, तो एक लाल सर्कल नजर आएगा, जिसमें REEL को चिन्हित किया गया है। अब जब आपने तस्वीर को सॉल्व कर ही लिया है तो आप इसे अपने रिश्तेदारों या पहचान वालों को भी दे सकते हैं और उन्हें भी इस चैलेंज को पूरा करने के लिए बोल सकते हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article