वायरल न्यूज़

Optical Illusion: रखते हैं पारखी नजर तो तस्वीर से ढूंढकर दिखाइए 'हाथी', वो भी महज 20 सेकंड में...

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 8, 2023, 09:05 AM IST

Optical Illusion Photo: इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें से 'हाथी' ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, वो भी महज 20 सेकंड में...। अगर आपने इस चैलेंज को पूरा कर लिया तो आप कहलाएंगे 'डेयरिंग मैन'।

Image

आखिर कहां छिपा है 'हाथी'?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर से 'हाथी' ढूंढने का चैलेंज
  • 20 सेकंड का दिया गया समय

Optical Illusion Viral Photo: इंटरनेट पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की हजारों तस्वीरें वायरल होती हैं, इनमें से कुछ काफी आसान होती हैं तो कुछ दिमाग को एकदम से हिला देती है। ये ऐसी तस्वीरें होती हैं, जिन्हें सॉल्व करने में नानी याद आ जाती है। लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral News) की इन तस्वीरों से लगाव रखने वाले लोग ऐसी तस्वीरों से खासा लगाव रखते हैं और इन तस्वीरों को सॉल्व करने में उन्हें काफी आनंद भी मिलता है। इससे आप अपने दिमाग का आईक्यू लेवल भी चेक कर सकते हैं।

दरअसल, इस तस्वीर में एक 'हाथी' छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने (Optical Illusion Hidden Challenge) का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आप खुद को पारखी नजरों वाला समझते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए। तब मानेंगे कि आपमें दम है। अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) अच्छा होगा तो आप इस पजल को फटाक से सॉल्व कर लेंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Eye Test) की इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 20 सेकंड का समय दिया है। अगर आपने इस पजल को सॉल्व कर लिया तो कहलाएंगे 'डेयरिंग मैन'।

Optical Illusion Photo

ये रहा 'हाथी'

आखिर कहां छिपा है 'हाथी'?

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर (Optical Illusion Viral Photo) से अगर आपने 'हाथी' ढूंढ लिया हो तो आप हमें कमेंट कर भी बता सकते हैं। लेकिन अगर आप अब तक इस पजल की गुत्थी सुलझाने में असफल रहे हैं, तो कोई बात नहीं.., अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊपर दिए गए तस्वीर में बने हुए लाल सर्कल को देखिए, वहां आपको 'हाथी' दिख जाएगा। अब जब आपको छिपा हुआ 'हाथी' दिख ही गया है तो क्यूं ना.. थोड़ा परेशान रिश्तेदारों और परिचितों को भी कर लिया जाए। इससे आप उनका भी आईक्यू टेस्ट (Optical Illusion IQ Test) कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article