Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की हर रोज कई तस्वीरें वायरल होती है। इसमें कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिसे देखने के बाद आसानी से उसके बारे में बताया जा सकता है। लेकिन इनमें से कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिसे देखने के बाद दिमाग चकरा जाता है। ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका माथा एकदम से हिल जाएगा। इस तस्वीर में 'बुद्ध स्टैच्यू' को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। अभी तक इसमें काफी लोग फेल हो चुके हैं। लेकिन अगर आप खुद को पारखी नजरों वाला मानते हैं तो आप इस चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं और इसे पूरा कर तेज दिमागदार लोगों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
खास बात यह है कि ऑप्टिकल इल्यूजन के इस पजल को सुलझाने में सिर चकरा जाएगा, लेकिन आप इसे सॉल्व नहीं कर पाएंगे। हालांकि, अगर आप थोड़ा सा ध्यान लगाएंगे तो ये आपको मिल भी जाएगा। 'बुद्ध स्टैच्यू' को ढूंढने के लिए महज 12 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में अगर आप खुद 'सुपरमैन' समझते हैं तो इस तस्वीर से 'बुद्ध स्टैच्यू' को खोजकर दिखाइए। हो सकता है कि आपमें से ही कुछ इसे आसानी से खोज लें। वैसे एक बात आपको बता देते हैं, जितना आप इस पजल को आसान समझने की भूल कर रहे हैं, ये उतना आसान नहीं है।

ये रहा 'बुद्ध स्टैच्यू'
आखिर कहां है 'बुद्ध स्टैच्यू'?
अब ऐसे में अगर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर में 'बुद्ध स्टैच्यू' दिख गया हो तो आप कमेंट कर हमें जरूर बताएं। और अगर अब तक आप इसे ढूंढने में सफल नहीं हो पाए हैं तो एक बार कोशिश कर के और देख लीजिए, शायद आपको दिख जाए। और अगर फिर भी आपको न दिखाई दे तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपकी इस परेशानी को सॉल्व कर देते हैं। ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, इसमें एक लाल कलर का गोला दिखाई देगा, जब आप उस गोले को देखेंगे तो आपको उसमें 'बुद्ध स्टैच्यू' दिखाई देगा। ऐसे में अगर आप चाहे तो अपने परिचितों के साथ भी इस पजल को शेयर कर सकते हैं और उनके भी दिमाग का दही कर सकते हैं। फिर देखिए कि कितने लोग इस तस्वीर में छिपे हुए 'बुद्ध स्टैच्यू' को ढूंढकर दिखा पाते हैं।
