वायरल न्यूज़

Optical Illusion Puzzle: आंखों की पुतली भी दुखने लग गईं, फिर भी कोई D नहीं ढूंढ पाया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 16, 2024, 07:48 AM IST

Brain Test Photo: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होने वाला है। अगर आपने जवाब तलाश कर लिया है तो आप जीनियस हैं।

Image

दिमाग का टेस्ट लेगी ये तस्वीर। (Photo/Twitter)

Brain Test Photo: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर अभी इससे इतर दिमाग का टेस्ट लेने वाली गजब की तस्वीर वायरल हुई है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करने की अभी तक ढेरों लोग कोशिश कर चुके हैं। मगर तय समय में इसे हल करना बेहद मुश्किल साबित हुआ है। क्या आपमें दम है जो इस मुश्किल तस्वीर को हल करके दिखा सकें।

खोजना है सीधा D

दरअसल वायरल तस्वीर में हर जगह अंग्रेजी का उल्टा डी लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे तक सिर्फ उल्टा डी ही लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसी उल्टे लिखे डी की भीड़ में एक जगह सीधा D भी लिखा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे। उल्टा डी ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजने की कोशिश में आंखों की पुतली तक दुखने लग जाएंगी।

अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर सवाल का जवाब कहां छिपा है। अगर आपने 10 सेकंड में चैलेंज पूरा कर लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे। अगर 60 सेकंड में भी सवाल का जवाब तलाश कर लिया तो तब भी आप विजेता कहलाएंगे। हालांकि अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको यहीं पता चलेगा कि आखिर जवाब कहां छिपा है।

यहां देखिए जवाब

Brain test

यहां देखिए सवाल का जवाब

देख लिया ना तस्वीर में जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि अगर आपने तय समय में इसे खोज लिया है तो आप सुपर जीनियस मान जाएंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article