वायरल न्यूज़

बिहार का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से उतरकर पैदल ही विदेश जा सकते हैं यात्री, पासपोर्ट-वीजा की भी जरूरत नहींं

Ajab Gajab News: बड़ी संख्या में लोग इस स्टेशन का उपयोग हर दिन भारत और नेपाल के बीच आने-जाने के लिए करते हैं। भारत के अलग-अलग हिस्सों से ट्रेन के जरिए सैकड़ों यात्री हर दिन जोगबनी पहुंचते हैं। इसके बाद यहां से पैदल ही सीमा पार करते हैं और नेपाल चले जाते हैं।

Image

जोगबनी रेलवे स्टेशन (iStock)

Ajab Gajab News: भारत में बहुत सारे ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जो अपनी अनोखी विशेषताओं के कारण देशभर में चर्चा में रहते हैं। अगर आपको हम बताएं कि बिहार में एक ऐसा रेलवे स्टेशन मौजूद है, जहां से उतरकर यात्री पैदल ही विदेश जा सकते हैं। इस बात को सुनकर शायद ही आपको पहली बार में यकीन होगा। आपको बता दें कि यह रेलवे स्टेशन ऐसा है, जहां से विदेश जाने के लिए यात्रियों को पासपोर्ट और वीजा की भी जरूरत नहीं पड़ती है। चलिए आपको इस रेलवे स्टेशन के बारे में सारी बातें बताते हैं।

भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन

बिहार के इस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम जोगबनी है, जो अररिया जिले में मौजूद है। इस स्टेशन की सबसे खास बात है कि यहां पहुंचने के बाद यात्री पैदल ही दूसरे देश में प्रवेश कर सकते हैं। दरअसल, जोगबनी रेलवे स्टेशन भारत-नेपाल सीमा के बिल्कुल ही नजदीक है। इस स्टेशन के थोड़ी सी ही दूरी पर नेपाल का बॉर्डर शुरू हो जाता है। जहां से कुछ ही मिनट पैदल चलकर यात्री आसानी से नेपाल पहुंच सकते हैं। यहां से यात्री नेपाल के प्रमुख शहर बिराटनगर पहुंचते हैं। इस रेलवे स्टेशन को भारत से विदेश जाने के सबसे आसान रास्तों में से एक माना जाता है।

व्यापार के लिए भी महत्वपूर्ण है यह रेलवे स्टेशन

आपको बता दें कि बड़ी संख्या में लोग इस स्टेशन का उपयोग हर दिन भारत और नेपाल के बीच आने-जाने के लिए करते हैं। भारत के अलग-अलग हिस्सों से ट्रेन के जरिए सैकड़ों यात्री हर दिन जोगबनी पहुंचते हैं। इसके बाद यहां से पैदल ही सीमा पार करते हैं और नेपाल चले जाते हैं। भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा व्यवस्था होने के कारण इन दोनों देशों के नागरिकों को यात्रा करने में भी काफी सहूलियत मिलती है। सबसे मजेदार बात यह है कि नेपाल जाने के लिए यात्रियों को वीजा और पासपोर्ट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। जोगबनी स्टेशन व्यापार के लिहाज से भी बेहद अहम है। भारत और नेपाल के बीच होने वाले छोटे-बड़े व्यापार में इस रेलवे स्टेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस रेलवे स्टेशन के पास मौजूद दोनों तरफ के बॉर्डर पर बाजार भी लगे रहते हैं, जहां दोनों देशों के लोग खरीदारी के लिए आते-जाते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article