वायरल न्यूज़

Viral Video: भीड़भाड़ वाली सड़क पर चाचा ने साइकिल से दिखाया ऐसा स्वैग, देखकर हर कोई हो गया जबरा फैन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा अनोखे अंदाज में साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि चाचा का स्वैग देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

चाचा का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- @0_nil_01234)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है, यहां कब, क्या देखने (Trending Video) को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ का देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे। क्योंकि, एक चाचा ने भीड़भाड़ वाली सड़क पर साइकिल से ऐसा स्वैग दिखाया, जिसे देखकर आप भी उनका जबरा फैन हो जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर धमाल मचाना चाहता है। इसके लिए लोग एक से एक अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं। कुछ लोग इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। कुछ लोग तो ऐसा माहौल बनाते हैं, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चाचा मस्त होकर भीड़भाड़ वाली सड़क पर अतरंगी अंदाज में साइकिल चला रहे हैं। चाचा ने जिस तरह सड़क पर माहौल बनाया उसे देखकर लोग दंग रह गए। तो आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

चाचा का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे चाचा ने तो सच में गर्दा उड़ा दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को '0_nil_01234' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि चाचा ने तो माहौल बना दिया। एक ने लिखा- ये है जिदंगी का असली मजा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article