वायरल न्यूज़

अजब: महिला भिखारी ने भीख मांगकर इकट्ठा किए थे 1 लाख रुपये, जगन्नाथ मंदिर को कर दिए दान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 18, 2022, 05:18 PM IST

Odisha Begger News: महिला का कहना है कि उन्होंने अपना जीवन जगन्नाथ मंदिर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस कारण वह अपने पैसे मंदिर के लिए दान कर रही हैं। महिला तूला बहरा कटक की रहने वाली हैं। अपने पति प्रफुल्ल बेहरा की मौत के बाद वह भीख मांगने लगी थीं।

Image

जगन्नाथ मंदिर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति की मौत के बाद मांगती थीं भीख
  • पिछले 40 सालों से मांग रही थीं भीख
  • भीख में बचे सारे पैसे कर दिए दान

Odisha Begger News: ओडिशा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 वर्षीय महिला भिखारी ने भीख मांग-मांगकर एक लाख रुपये जमा किए थे। इसके बाद महिला ने सारे पैसे जगन्नाथ मंदिर में दान कर दिए। इस महिला का नाम तूला बहरा है। तूला बहरा पिछले कई सालों से भीख मांगकर पैसा जमा कर रही थी। इसके बाद उसने सारे पैसे जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) को दान कर दिए। इस घटना के सामने के आने के बाद ज्यादातर लोग हैरान हैं।

मंदिर को दान कर दिए सारे पैसे

भिखारी महिला ने अपने इकट्ठा किए हुए पैसों को कंधमाल जिले के फूलबनी में बने पुराने जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में दान कर दिए। महिला का कहना है कि उन्होंने अपना जीवन जगन्नाथ मंदिर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस कारण वह अपने पैसे मंदिर के लिए दान कर रही हैं। बता दें कि मंदिर प्रशासन ने पैसे लेने के लिए मना कर दिया था। हालांकि, इसके बाद भी महिला नहीं मानी और सारे पैसे मंदिर के लिए दान कर दिए।

कटक की रहने वाली तूला बहरा

बता दें कि महिला तूला बहरा कटक की रहने वाली हैं। अपने पति प्रफुल्ल बेहरा की मौत के बाद वह भीख मांगने लगी थीं। भीख मांगकर उन्हें जो पैसे मिलते थे। उन पैसों से वह अपना पेट भरती थी और बचे पैसों को पोस्ट ऑफिस में डाल देती थी। अधिकारियों ने जब महिला को बताया कि उनकी सेविंग में एक लाख रुपये से ज्यादा हो गए हैं। इसके बाद महिला ने सारे पैसे मंदिर को दान करने की योजना बनाई। बता दें कि महिला फूलबनी कस्बे के मंदिरों के पास पिछले 40 सालों से भीख मांग रही थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article