वायरल न्यूज़

रात के अंधेरे में पॉश इलाके में घुस आया नीलगाय, इंटरनेट पर Video Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो लखनऊ के पीजीआई इलाके का दावा किया जा रहा है। वीडियो में नीलगाय को सड़क पर आराम से चलते हुए देखा जा सकता है।

Image

रात के अंधेरे में सड़क पर दिखा नीलगाय (फोटो: X/@SinhaSrad)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रात के समय सड़क पर एक नीलगाय को बड़े आराम से चलता हुआ देखा जा सकता है। जिसे किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जंगल से सड़क पर आई नीलगाय

बता दें सोशल मीडिया पर 14 सेकंड के इस वीडियो को लखनऊ पीजीआई का बताया जा रहा है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत ऐसे किसी दावे पर अपनी मुहर नहीं लगाता है। वायरल वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान होंगे कि आखिर जंगल से पॉश इलाके में नीलगाय आई कैसे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @SinhaSrad नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो को इंटरनेट पर पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'हमारे लखनऊ के outskirts, जो जंगल काट के बसाए गए हैं, में नीलगाय, साम्भर, चीतल, मजे से चले आते हैं। मानो अपनी टेरिटरी को reclaim करने। इनके पीछे पीछे तेंदुए, भेड़िये, लकड़बग्घा, सियार भी आते देखे गए हैं।

इंटरनेट यूजर्स ने किए कई कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "इनकी वजह से एक्सीडेंट भी बहुत होते हैं", दूसरे यूजर ने लिखा: "हमारे यहां भी तीव्र गति से जंगल काटकर खेती बनाते जा रहें है. आने वाले समय मे सरकार कहेगी सर पर पेड़ उगाइये आक्सीजन पाइये", इस नीलगाय के वीडियो को शेयर करते हुए तीसरे यूजर ने लिखा: "अपने प्रयास नहीं किया नहीं तो यह आवाज कम भी हो सकती थी देखिये", सोशल मीडियो पर वायरल इस वीडियो को अब तक 14 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article