आज के समय में आपको शायद ही कोई ऐसा शख्स मिलेगा जो सोशल मीडिया पर एक्टिव ना हो। जितने लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं। वो आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएंगे। अगर आपका जवाब हां है तो आपको हर दिन इस प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। जिसे देखने के बाद तो कई बार आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता होगा। इन वीडियो में इंसान से संबंधित ही नहीं बल्कि जानवरों से भी संबंधित कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इस समय भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा
आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक नन्हा सा जिराफ जो इस धरती पर अभी आया ही है। मतलब की उसका जन्म हुआ है। वह अपने पैरों पर उठने की कोशिश करता है। जिसमें उसे पहली बार में कामयाबी नहीं मिलती और वह गिर जाता है। जिसके बाद वह दूसरी बार कोशिश करता है। इस बार भी गिर जाता है। फिर मादा जिराफ उसके शरीर को चाटती है। जैसे मानो वह उसे हिम्मत दे रही हो।
इसके बाद वह नन्हा सा जिराफ लड़खड़ाते हुए खड़ा हो जाता है। जैसे एक मासूम सा बच्चा जब पहली बार अपने पैरों पर खड़ा होता है तो वह अपनी मां या बाप की उंगलियों का सहारा लेता है। पर यह जानवर है तो हाथों या उंगलियों का सहारा ना सही पर हिम्मत का सहारा जरूर मिला। जो हमें इस वायरल वीडियो में दिखाई देता है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी किए कई कमेंट्स
इस वीडियो के अंत में नन्हे जिराफ के अलावा चार और जिराफ दिखाई देते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Axaxia88 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। अब इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "यह देखना दिलचस्प है कि सभी वयस्क मदद करने की कोशिश कर रहे हैं", दूसरे ने लिखा: "ऐसा लगता है कि वे जन्म लेते ही चलना शुरू कर देते हैं", तीसरे ने लिखा: "इंसान कितने दयनीय हैं! जंगली जानवर तो पैदा होते ही सीधे चलने लगते हैं, जबकि हम बेवकूफों को एक कदम चलने में 9-12 महीने लग जाते हैं।" इस वीडियो को अब तक 39 हजार लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
