वायरल न्यूज़

Trending Video: बच्चे को फ्रिज में रखकर भूल गई मां, हिला देगा आगे का नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 29, 2024, 04:04 PM IST

Trending Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि महिला ने गलती से अपने बच्चे को ही फ्रिज में रख दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

Image

गलती से फ्रिज में रख दिया बच्चा। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्रिज में रख दिया बच्चा
  • मोबाइल पर बात करती रही महिला
  • फिर जो दिखा हैरान कर देगा

Trending Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हैरान करने वाले वीडियो की भरमार है। यहां एक से बढ़कर एक ऐसे वीडियो दिखाई देते हैं जो सचमुच चौंका देते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि एक महिला फोन पर बात करने में इतना व्यस्त हो गई कि उसे ध्यान ही नहीं रहा की गोद में बच्चा है। इसमें आगे देखेंगे कि महिला ने इसी दौरान फ्रिज खोला और अनजाने में बच्चे को फ्रिज में रख दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी दहलाने के लिए काफी है। अपने बच्चे को फ्रिज में रखने वाला ये वीडियो अभी तक 1.61 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फ्रिज में रख दिया बच्चा

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि महिला घर फोन पर बात कर रही है। उसकी गोद में बच्चा भी नजर आता है। वो फोन पर बात करते हुए फ्रिज खोलती है। इसमें से कुछ निकालती है और वापस फ्रिज बंद कर दिया। मगर इसी दौरान उसने गलती से अपना बच्चा ही फ्रिज में रख दिया।हैरान होंगे कि फोन पर बात रही महिला को जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि उसने कितनी बड़ी गलती कर दी। इसमें देखेंगे कि महिला को फोन पर बात करता देख पति बिगड़ गया और उससे बच्चे के बारे में पूछता है। इसपर महिला पूरे घर में बच्चे को खोजती है, मगर वो कहीं नजर नहीं आता है। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखाई दिया किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

देखिए वीडियो

बच्चे को फ्रिज में रखते हुए महिला का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। हालांकि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा नजर आता है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि एक्स पर @instablog9ja नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article