भारत समेत पूरी दुनिया में दाढ़ी बढ़ाने का ट्रेंड आजकल जोरों पर है। लड़के हों या फिर अधेड़, हर कोई इस नए ट्रेंड को फॉलो कर रहा है और दाढ़ी बढ़ा रहा है। जिसे देखो वह स्टाइलिश बियर्ड लुक लेकर घूम रहा है। ऐसे में कई लोग तो सालों तक अपनी दाढ़ी नहीं हटवाते। जहां कभी लोगों के दिमाग पर क्लीन शेव रहने का जुनून सवार रहता था, वहीं अब लोग दाढ़ी वाले लुक को अपनाने में लगे हुए हैं।
हैरान कर देने वाले ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें हुईं वायरल
इसी ट्रेंड से हटकर एक शख्स ने पुराने जमाने के ट्रेंड को फॉलो करने का सोचा और इसके लिए उसने अपनी 20 साल पुरानी दाढ़ी को कटवा दिया। शख्स के चेहरे से दाढ़ी हटने के बाद उसका लुक इतना बदला कि उसे पहचानना तक मुश्किल हो गया। दाढ़ी हटवाने के बाद लोग उसके नए लुक को देख दंग रह गए। इस हैरान कर देने वाले ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर @r/beards नाम के अकाउंट से शेयर की गई हैं। शख्स की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग इसकी चर्चा किए बिना नहीं रह पा रहे।
शख्स ने 20 साल बाद हटवाई दाढ़ी
शख्स ने अपनी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, “20 साल तक लगातार दाढ़ी रखने के बाद अब सिर्फ मूंछ रखी है।” पोस्ट के साथ शेयर की गई शख्स की तस्वीरों ने सबको चौंका दिया। पहली तस्वीर में वह कार में सेल्फी लेते नजर आ रहा है, जिसमें उसकी दाढ़ी कॉलरबोन से भी नीचे तक लटक रही है। सिर पर कैप, चश्मा और लंबी मूंछों के साथ उनका लुक पूरी तरह किसी दमदार अल्फा मेल की तरह लग रहा था। लेकिन शख्स की दूसरी तस्वीर ने सबको हैरत में डाल दिया। लोग यह तस्वीर देख उस शख्स को पहचान तक नहीं पाए कि यह बंदा वही है जिसने कभी इतनी बड़ी दाढ़ी रखी थी।

लंबी दाढ़ी के साथ शख्स (Reddit/@r/beards)

बिना दाढ़ी के शख्स (Reddit/@r/beards)
तस्वीरों ने उड़ाए लोगों के होश
दूसरी तस्वीर में शख्स ने अपनी दाढ़ी पूरी तरह से हटा दी थी और सिर्फ घनी मूंछ रखी थी। इस तस्वीर में उसने अपने सिर के बाल भी सलीके से कंघी किए हुए थे, जो उसके नए लुक को और निखार रहे थे। इस बदलाव को देखकर लोगों के तो होश ही उड़ गए। शख्स के पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि दाढ़ी हटाने के बाद वह 20 साल छोटा लगने लगा है। एक यूजर ने पोस्ट पर मजाक करते हुए लिखा, “भाई, तुमने दाढ़ी ही नहीं बल्कि अपनी उम्र से 20 साल भी काट दिए।” वहीं, दूसरे यूजर ने शख्स के इस नए लुक की तारीफ करते हुए कहा, “अब तो तुम बहुत स्मार्ट लग रहे हो, ब्रो।”
