वायरल न्यूज़

यहां तो फिजिक्स भी हो गया फेल! खड़ी पहाड़ी पर सरपट दौड़ते हुए चढ़ गई बकरी, Video देख दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। वीडियो में एक बकरी को खड़ी चट्टान पर सरपट दौड़कर चढ़ते देखा जा सकता है।

Image

पहाड़ी बकरी (X/@Sheetal2242)

सोशल मीडिया के इस दौर में हमें एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देख हमारे आश्चर्य का ठिकाना नहीं होता। हाल में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है जिसमें प्रकृति की ऐसी अद्भुत लीला दिखाई दी कि उसके सामने विज्ञान के सिद्धांत भी पीछे छूट गए। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बकरी खड़ी-की-खड़ी पहाड़ी पर सरपट दौड़ते हुए चढ़ जाती है। बकरी के इस स्टंट को देख देखने वालों का मुंह खुला का खुला रह गया और उनके मुंह से बस एक ही बात निकली, वह ये कि "यहां तो फिजिक्स भी फेल हो गया!"

खड़ी चट्टान पर चढ़ गई बकरी

वीडियो में दिख रहा है कि एक बकरी एक दीवार जैसी खड़ी चट्टान पर दौड़ते हुए चढ़ गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बकरी न सिर्फ चढ़ रही है, बल्कि सरपट दौड़ते हुए, बिना रुके, बिना फिसले पहाड़ी की चोटी पर पहुंच जाती है। फिर वह वहां से जोरदार छलांग लगाते हुए नीचे कूद जाती है और उसी तरह की एक सामने खड़ी एक और पहाड़ी पर दौड़ते हुए चढ़ जाती है।

ये आम बकरी नहीं है, ये है पहाड़ी बकरी

इस वीडियो को सबसे पहले 'Nature Is Amazing' नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया था। जिसे करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों ने लाइक किया था। वीडियो के वायरल होने के बाद इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर डॉ. शीतल यादव नाम की यूजर ने भी अपने एक्स अकाउंट @Sheetal2242 से शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, "फिजिक्स का नियम पहाड़ी बकरियों पर लागू नहीं होता।" जैसा कि यूजर के कैप्शन से साफ है कि ये बकरी कोई आम बकरी नहीं है बल्कि एक पहाड़ी बकरी है, जो खड़ी पहाड़ियों पर बहुत ही आराम से चढ़ जाती है।

माउंटेन गोट प्रजाति

बता दें कि माउंटेन गोट प्रजाति खड़ी चट्टानों और पहाड़ियों पर आराम से चढ़ सकती है। बकरी की यह प्रजाति उत्तरी अमेरिका के रॉकी माउंटेन्स और कैस्केड रेंज जैसे ऊबड़-खाबड़ इलाकों में पाई जाती है। माउंटेन गोट को पहाड़ियों के ऊपर चढ़ने में उनके पैरों के खुर और उनकी मजबूत मांसपेशियां मदद करती हैं। इन बकरियों के खुरों की बनावट आम बकरियों से काफी अलग होती है। माउंटेन गोट के खुर दो हिस्सों में बंटे होते हैं, जिनके बीच में रबर जैसी नरम पैडिंग होती है। यह पहाड़ों पर पकड़ बनाए रखने में उनकी मदद करती है, जिससे ये 60-90 डिग्री की खड़ी ढलानों पर भी आसानी से चढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं, इनके पैरों की मांसपेशियां इतनी मजबूत होती हैं कि ये अपने शरीर का संतुलन बनाए रखते हुए लंबी छलांग भी लगा सकती हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article