वायरल न्यूज़

OMG! गांव में घुसी शेरनी ने किसान को दबोचा, Video देखकर लोगों की थम गई सांसें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गांव में घुसी शेरनी ने किसान पर हमला कर दिया। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Image

शेरनी ने किसान पर किया हमला (Image Credit- X/@Yadavanviroyal, AI Generated Image)

कई बार जंगली जानवर रिहायशी इलाके में घुस आते हैं। ऐसे में वे अक्सर इंसानों पर हमला कर देते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हैरान और डरे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @Yadavanviroyal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक शेरनी गांव में घुस आई और उसने एक किसान पर हमला कर दिया। हमले के बाद उसने किसान को दबोच लिया और उसके पास ही बैठी रही। इधर, किसान भी डर के मारे बिना कुछ किए उसके पास दुबका रहा। इस पूरी घटना का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

गांव में घुसी शेरनी ने किसान को बनाया निशाना

वीडियो (Video) को पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि गांव में घूम रही शेरनी ने अचानक एक किसान पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही पोस्ट में लखनऊ चिड़ियाघर की पुरानी घटना का भी जिक्र किया गया है। वीडियो करीब 32 सेकंड का है। जहां देखा जा सकता है कि एक ग्रामीण इलाके में जमीन पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ नजर आ रहा है और उसके पास एक शेरनी बैठी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि वहां मौजूद लोग काफी घबराए हुए हैं।

वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

हालांकि, इस वायरल वीडियो (Viral Video) की सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह साफ नहीं है कि यह घटना किस जगह की है और कब हुई। सोशल मीडिया पर कई बार पुराने वीडियो या एडिट किए गए वीडियो भी नए दावे के साथ वायरल हो जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां कई लोगों ने इस खतरनाक स्थिति को बेहद ही डरावना बताया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article