बच्चों की मासूमियत भरी शरारतों के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसे वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसा ही प्यारा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची स्कूटी पर उल्टे होकर बैठी हुई है और वह अपनी मम्मी के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। यह वीडियो इतना क्यूट और दिल छू लेने वाला है कि देखने वाले का दिल खुशी से भर जाता है। बच्ची की नटखट अदाएं और मम्मी का प्यार भरा रिएक्शन देखकर हर कोई कहेगा, 'अरे वाह!'
उल्टी स्कूटी राइड में बच्ची की मस्ती
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रैफिक लाइट के पास गाड़ियां रूकी हुई हैं, जहां मम्मी अपनी स्कूटी लिए खड़ी हैं और पीछे की सीट पर उनकी छोटी लाडली सीट पर उल्टे होकर बैठी हुई है। बच्ची मुश्किल से 4-5 साल की होगी, लेकिन उसकी शरारतें ऐसी हैं कि शैतानों की नानी भी उससे खौफ खा जाए। स्कूटी पर पीछे बैठी बच्ची अपनी मम्मी को कभी परेशान करती तो कभी वह उन्हें छेड़ देती। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे वह कह रही हो, "मम्मी, देखो कितना मजा आ रहा है!"
बच्ची की मासूमियत का जादू ऐसा कि लोग हार बैठे अपना दिल
बच्ची की हरकतों से अंजान स्कूटी चला रही मम्मी पहले तो चौंक जाती हैं, लेकिन फिर वे मुस्कुराते हुए कहती हैं, "अरे बेटा, सीधे बैठ जाओ, गिर जाओगी!" लेकिन बच्ची कहां मानने वाली थी। वह और भी ज्यादा मस्ती करने लगती है। कभी वह मम्मी के कान पकड़ती तो कभी वह सड़क पर खड़े लोगों को देखकर चिल्लाने लगती है। वीडियो में बच्ची के चेहरे पर इतनी खुशी देख सबके होंठों पर मुस्कान आ गई। वीडियो देख कोई भी यहीं कहेगा कि बचपन की यही तो असली खुशी है। वायरल हो रहा यह वीडियो क्लिप महज 20-30 सेकंड का है।
वीडियो देख लोगों को याद आया अपना बचपन
बच्ची के इन शरारतों का वीडियो ट्रैफिक लाइट में ही खड़े एक कार सवार ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Pratimach_98 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर अब तक तमाम लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बचपन की ये मस्ती देखकर अपना बचपन याद आ गया।" दूसरे ने इस स्थिति में भी मम्मी के कूल रहने की तारीफ की और लिखा, "मम्मी न सिर्फ स्कूटी चला रही हैं, बल्कि बच्ची की शरारतों को प्यार से हैंडल भी कर रही हैं।"
