वायरल न्यूज़

Viral Video: एक बाइक और इतनी सवारी...शख्स का धांसू जुगाड़ देख चकरा गया लोगों का दिमाग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 9, 2023, 07:35 PM IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए। यकीन मानिए इस जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आप चौंक जाएंगे।

Image

इसे कहते हैं धांसू जुगाड़

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जुगाड़ से बना दी धांसू बाइक
  • नजारा देखकर लोगों का चकरा गया दिमाग
  • सोशल मीडिया पर छाया जुगाड़ का वीडियो

Bike Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। कुछ जुगाड़ (Jugaad Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ जुगाड़ (Jugaad Viral Video) को देखकर बड़े-बड़े दिग्गज तक दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और धांसू वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।

आज तक आपने जुगाड़ से बनी कई चीजें देखी होगी। इतना ही नहीं आप में से कई लोगों ने 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल भी किया होगा। लेकिन, एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी बाइक बना दी, जिसपर सवारी की संख्या देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं जुगाड़ से बनी बाइक कितनी बड़ी है। बाइक पर बारी-बारी से इतने लोग बैठे कि आप 'गिनती' करना भूल जाएंगे। इतना ही नहीं नजारा देखकर सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सच में ऐसा भी हो सकता है? तो पहले इस जुगाड़ के वीडियो को देखें...

इसे कहते हैं अनोखा जुगाड़

नजारा देखकर जरूर एक पल के लिए दिमाग चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि आज कल लोगों ने हद ही कर दी है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों ने जुगाड़ के इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ मजे भी ले रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article