दो पैरों से 100 मीटर रेस का वर्ल्ड रिकॉर्ड की अगर बात करें तो यह दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट के नाम दर्ज है। उसेन बोल्ट ने साल 2009 में बर्लिन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 9.58 सेकंड में दौड़ पूरा कर यर रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तब से यह आज भी कायम है। पर क्या कभी आपने चार पैरों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में पढ़ा है या सुना है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। यह कारनामा हाल ही में जापान के एक एथलीट ने पूरा किया है। जापान के एथलीट ने सभी चार लिंगी दौड़ में 100 मीटर को 14.55 सेकंड में पूरा किया है।
रयूसेई योनी एक जापानी खिलाड़ी और एथलीट हैं। जिन्होंने सितंबर 2025 में चारों पैरों पर सबसे तेज 100 मीटर दौड़ वह भी मात्र 14.55 सेकंड में पूरा किया। ऐसे करते ही उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। 22 साल के इस खिलाड़ी के रिकॉर्ड तोड़ने वाले कारनामे को पूरी दुनिया में सराहा गया। साथ ही मान्यता भी मिली। बता दें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक यह रिकॉर्ड लगभग दो दशकों से खासकर जापान में लोकप्रिय रहा है और यह देखना प्रभावशाली है कि लोगों ने इस समय में कितना सुधार किया है।
2022 में अमेरिकी एथलीट ने तोड़ा रिकॉर्ड
नवंबर 2008 में केनिची इतो ने यह रिकॉर्ड 18.58 सेकंड में दौड़ पूरी करके अपने नाम किय था। हाल ही में इसे 2022 में अमेरिकी एथलीट कॉलिन मैकक्लर ने 15.66 सेकंड में पूरा कर इसको तोड़ा था। पर अब एक बार फिर से यह रिकॉर्ड जापान के एथलीट ने ही ब्रेक किया है।
बता दें रयूसेई योनी का यह रिकॉर्ड तोड़ वीडियो को guinnessworldrecords के अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
जिसे देखने के बाद यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा: "सभी चार में 14.55 सेकंड का समय लेकर वह बोल्ट को दो में हरा सकते हैं? अपने 9.58 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ?" दूसरे ने लिखा: "हमें ऐसा लग रहा है जैसे कोई लड़खड़ा गया हो और गिरने से इनकार कर रहा हो।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
