वायरल न्यूज़

पानी के अंदर घुसकर जगुआर ने मगरमच्छ को ऐसे दबोचा, कैमरे में कैद हो गया शॉकिंग नजारा, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर जगुआर और मगरमच्छ का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जगुआर ने काफी खतरनाक अंदाज में मगरमच्छ का शिकार किया है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे। कुछ लोगों को तो इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

Image

खतरनाक अंदाज में शिकार (तस्वीर साभार - @promptplay1)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना लाखों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Trending Video) शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Today Viral Video) काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में जगुआर और मगरमच्छ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आप सबने जानवरों के कई वीडियो देखे होंगे। जानवरों के कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ नजारे इतने खौफनाक होते हैं कि उन्हें देखकर लोग खौफ में आ जाते हैं। एक बार फिर लोगों को चौंकाने के लिए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक जगुआर पानी के अंदर खामोशी से पहुंच जाता है। वहीं, पानी के अंदर एक मगरमच्छ आराम फरमा रहा होता है। जुगआर चुपके से मगरमच्छ के ऊपर टूट पड़ता है। जगुआर मगरमच्छ को ऐसे दबोचता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। यह अनोखा नजारा कैमरे में कैद हो गया। तो दिल थामकर आप भी इस वीडियो को देखें...

जगुआर ने किया मगरमच्छ का शिकार

इस नजारे को देखने के बाद एक पल के लिए आपकी धड़कनें भी बढ़ गई होगी। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'promptplay1' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। किसी का कहना है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article